फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   People are troubled by traffic jams in the market during festivals

Yamuna Nagar News: त्योहारों पर बाजार में जाम से लोग परेशान

Tue, 29 Oct 2024 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 29 Oct 2024 01:47 AM IST
विज्ञापन
People are troubled by traffic jams in the market during festivals
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। त्योहारी सीजन के मद्देनजर शहर में अतिक्रमण और वाहन पार्किंग से निपटने के लिए अधिकारियों ने कोई योजना नहीं बनाई। इसका नतीजा है कि धनतेरस व दिवाली की खरीदारी के चलते बाजार व मार्गों पर लोग जाम भुगत रहे हैं।
हालात यह है कि फुटपाथ से सड़कों तक विभिन्न सामान के सैकड़ों स्टॉल लग गए हैं। स्थाई दुकानों का सामान भी फुटपाथ व सड़क पर सामान पर लगा है, वहीं साथ ही रेहड़ियां-फड़ियां भी लग रही हैं। यही नहीं वाहनों की पार्किंग भी आधी सड़क तक हो रही है। इससे आने-जाने के तंग रास्तों पर ट्रैफिक जाम लग रहा है। सबसे खराब हालात रेलवे रोड पर हैं, जहां एक मिनट के रास्ते से निकलने में भी लोगों के 15-20 मिनट जाया हो रहे हैं।
विज्ञापन

ट्रैफिक जाम के सबसे बुरे हालात रेलवे रोड पर महाराजा अग्रसेन (स्टेशन) चौक से शहीद भगत सिंह चौक तक हैं। इसकी बड़ी वजह यहां फुटपाथ पर दुकानदारों का सामान और सड़कों पर लगे स्टॉल, रेहड़ियां-फड़ियां हैं। साथ ही वाहन भी आधी सड़क तक खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे कई जगह एक समय में एक ही चार पहिया वाहन निकलने का रास्ता रह गया है, जिससे बार-बार म की स्थिति बन रही है। सिटी बस से लेकर अन्य वाहन भी सुबह से शाम तक ट्रैफिक जाम में फंस रहे हैं। इसके अलावा मीराबाई बाजार, न्यू मार्केट, खेड़ा मार्केट व पुराना रादौर रोड पर अतिक्रमण की भरमार है और वाहन पार्किंग भी सड़कों बेतरतीब ढंग से पर हो रही है।
पार्किंग की सुविधा नहीं : दीक्षित
दीक्षित ने बताया कि शहर के किसी बाजार व मार्ग पर सरकारी स्तर पर वाहन पार्किंग सुविधा नहीं है। नगर निगम की ओर से सड़कों पर वाहन पार्किंग की हद तय करने के लिए मार्किंग की गई थी, पर वह भी मिट चुकी है। ऐसे में कई जगह आधी सड़क तक वाहन बेतरतीब ढंग से खड़े हो रहे हैं। साथ ही फुटपाथ से आधी सड़क तक सामान पड़ा है। इससे वाहन चालकों के आने-जाने के रास्ते संकरे हो जाते हैं।
समय हो रहा बर्बाद : शुभम
शुभम ने बताया कि रेलवे स्टेशन रोड, जगाधरी वर्कशॉप रोड, शहीद भगत सिंह चौक, जीएनजी छोटी लाइन, मॉडल टाउन में जाम की सबसे ज्यादा समस्या है। इन सड़कों से निकलने में पांच मिनट ही लगते हैं, पर जाम में 20 से 25 मिनट लग जाते हैं। सबसे बुरी स्थिति शहीद भगत सिंह चौक पर है। पुलिस न होने पर वाहन चालकों को ट्रैफिक लाइट की भी परवाह नहीं रहती और निकलने की जल्दबाजी में ट्रैफिक जाम कर देते हैं।
शाम को हालात खराब : आनंद
आनंद ने बताया कि शहीद भगत सिंह चौक पर ट्रैफिक जाम के हालात रोज शाम छह से रात नौ बजे तक बन रहे हैं। इसके एक ओर वर्कशॉप रोड पर पेपर मिल गेट तो दूसरी ओर रेलवे रोड पर नगर निगम दफ्तर तक वाहनों की लंबी कतार दिखती है। यही हालत नगर निगम दफ्तर से गीता भवन मंदिर, आनंद मार्केट, महावीर चौक, स्टेशन चौक व पुराना रादौर रोड तक हैं। जाम की ज्यादा स्थिति शनिवार व रविवार की शाम बनती है।
पार्किंग की हद तय हो : विकास
विकास जैन ने बताया कि हालात जगजाहिर होने के बाद भी ट्रैफिक पुलिस व नगर निगम की ओर से कार्रवाई नहीं हो रही। त्योहारी सीजन के मद्देनजर अतिक्रमण हटाने के साथ सड़कों पर वाहन पार्किंग की हद तय की जानी चाहिए। अभी तीज व रक्षाबंधन को लेकर खरीदारी के लिए शहर व गांवाें के लोग बाजार पहुंच रहे हैं, जिन्हें अतिक्रमण व बेतरतीब वाहन पार्किंग के कारण ट्रैफिक जाम से दो चार होना पड़ रहा है।
अतिक्रमण के खिलाफ टीमें कार्रवाई कर रही हैं। दुकानदार, रेहड़ी व फड़ी वालों से अपील है कि सामान इस तरह रखें कि आने-जाने वाले लोगों का रास्ता न रूके और ट्रैफिक जाम न हो। वाहन चालक भी सड़कों पर गलत तरीके से वाहन न खड़े करें। - आयुष सिन्हा, आयुक्त, नगर निगम।

दिवाली को लेकर बाजारों में भीड़ है। जिस कारण जाम की स्थिति बनी हुई है। जाम से निपटने के लिए यातायात पुलिस को निर्देश दिए हैं। साथ ही लोगों से भी अपील की जा रही है कि जरूरत होने पर बाजार में गाड़ी लेकर पहुंचे। - गंगाराम पूनिया, एसपी यमुनानगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed