Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Crowds of female devotees thronged Kapalmochan on Amla Navami

Yamuna Nagar News: आंवला नवमी पर कपालमोचन पर उमड़ी महिला श्रद्धालुओं की भीड़

Thu, 19 Nov 2026 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 19 Nov 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Crowds of female devotees thronged Kapalmochan on Amla Navami
आंवला वृक्ष की परिक्रमा कर मन्नत का धागा बांधती महिलाएं। संवाद
व्यासपुर। आंवला नवमी पर बुधवार को कपालमोचन के पवित्र सरोवरों में बड़ी संख्या में महिलाएं सरोवरों में स्नान करने के लिए पहुंची। श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाने के बाद पूजा की और आंवला वृक्ष की परिक्रमा कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान महिलाओं ने आंवला फल का दान किया।
विज्ञापन


आंवला नवमी के उपलक्ष्य में सरोवरों के किनारे धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए गए। पुरोहितों ने महिलाओं को पर्व का धार्मिक महत्व बताते हुए आंवला वृक्ष की पूजा, परिक्रमा और दान की परंपरा के बारे में जानकारी दी। मान्यता है कि आंवला नवमी पर आंवला वृक्ष की पूजा और दान करने का विशेष महत्व है। इस दिन आंवला वृक्ष के नीचे बैठकर भोजन करने की भी परंपरा है। श्रद्धालुओं का विश्वास है कि ऐसा करने से स्वास्थ्य लाभ मिलता है और शरीर निरोग रहता है। इसी आस्था के चलते दूर-दराज के क्षेत्रों से भी महिला श्रद्धालु कपालमोचन पहुंचीं। पूजा और धार्मिक अनुष्ठानों के दौरान सरोवरों के आसपास भक्तिमय माहौल बना रहा। महिलाओं ने स्नान, पूजा और दान-पुण्य की परंपरा निभाते हुए परिवार की खुशहाली की कामना की। संवाद
विज्ञापन

-----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed