फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   people are removing bhadas on facebook

फेसबुक पर पुलिस को स्मैक सेलर बताकर लोग निकाल रहे भड़ास

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Nov 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
people are removing bhadas on facebook
रवि बोगरा द्वारा फेसबुक पर की गई पोस्ट। - फोटो : Yamuna Nagar
पटेल नगर सहित पुराना हमीदा क्षेत्र में बिक रही स्मैक के लिए लोग पुलिस को ही जिम्मेदार बता रहे हैं। नशा बिकने को लेकर हमीदा पुलिस की किरकिरी हो रही है। सोशल मीडिया पर हमीदा पुलिस को ही स्मैक सेलर बताया जा रहा है।
विज्ञापन

फेसबुक, ट्वीटर, इंस्टाग्राम इत्यादि पर हमीदा पुलिस को लेकर तीन दिन से पोस्ट की जा रही है। जिसमें पुलिस पर क्षेत्र में स्मैक बिकवाने का सीधे सीधे आरोप लगाया जा रहा है। इसे लेकर सीएम मनोहर लाल सहित, केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर को ट्वीटर कर शिकायत भी की गई है। आरोप है कि सीमा से सटे जिले में उत्तरप्रदेश से स्मैक की सप्लाई हो रही है। यह सब पुलिस की मिली भगत के कारण हो रहा है। आरोप है कि चंद रुपयों के लालच में पुलिस किशोरों, नवयुवकों को इसकी लत लगाई जा रही है। वहीं नशापूर्ति के लिए युवा अपराध की दुनिया में धंसते जा रहे हैं।
विज्ञापन

पुराना हमीदा निवासी भाजपा कार्यकर्ता रवि बोगरा ने अपने ट्वीटर हैंडलर से सीएम और केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर को ट्वीट किया है। उन्होंने कहा कि यमुनानगर में हमीदा स्मैक का केंद्र है। यह सब पुलिस की मिलीभगत के कारण हो रहा है। हमीदा चौकी का स्टाफ बदला जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोस्त को लगी स्मैक की लत, युवा तिल तिल रहे हैं जी
रवि बोगरा के दोस्त स्मैक की जद में है। हालत ऐसे है कि वह स्मैक के लिए कुछ भी कर सकता है। न मिलने पर तड़पने लगता है। यह हालत हमीदा के आधे से युवकों की है। जो स्मैक की लती हैं। रवि बोगरा ने बताया कि हमीदा, पटेल नगर में जो स्मैक बिक रही है वह हमीदा पुलिस ही बिकवा रही है।
भगवान करें तुम्हारे बच्चों को लगे यह लत
रवि बोगर ने ट्वीटर पर तो शिकायत की है। लेकिन सोशल मीडिया पर हमीदा पुलिस के खिलाफ भड़ास निकाली जा रही है। इन दिनों फेसबुक पर पोस्ट की जा रही है कि भगवान करे तुम्हारें (पुलिस वालों) बच्चों को लगे स्मैक की लत, तब पता चलेगा कि दर्द क्या होता है। चंद सिक्कों (कुछ रुपयों ) के खातिर देश के नौजवानों को इसी लत लगाकर मौत के मुंह में फेंक रही है हमीदा पुलिस। इसके अलावा तमाम तरह की पोस्ट फेसबुक पर की गई हैं। वहीं इसे क्षेत्र के लोगों का समर्थन भी मिल रहा है। लोग पोस्ट पर कैमेंट्स कर अपनी प्रतिक्रिया दर्ज कर रहे हैं।

पुलिस हमेशा नशे के खिलाफ है। किसी भी प्रकार का नशा बेचने वालों को कतई बक्शा नहीं जाएगा। इसे लेकर हमीदा चौकी इंजार्च को सख्त निर्देश दिए हैं। इसे लेकर विशेष निगरानी व कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं। वहीं लोगों से अपील की जा रही है कि कहीं भी नशा बिकता देखते तो पुलिस को सूचना दें। सूचना दाता का नाम सर्वाजनिक नहीं किया जाएगा और तुरंत कार्रवाई की जाएगी।
बलबीर सिंह, एचएचओ थाना शहर यमुनानगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed