फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   People are not getting thermal screening due to fear of Kovid-19

डॉक्टरों की टीम ने वार्ड 17 में 200 लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2020 04:40 PM IST
विज्ञापन
People are not getting thermal screening due to fear of Kovid-19
लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग करते स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : AMAR UJALA
यमुनानगर वार्ड नंबर 17 के अंतर्गत कैंप में स्थित सनातन धर्म मंदिर धर्मशाला में कैंप और वीना नगर वासियों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। इस दौरान करीब 200 लोगों का स्वास्थ्य जांचा गया। वार्ड की पार्षद वीना शर्मा ने बताया कि मौसम खराब होने की वजह से सिर्फ 200 लोगों की स्वास्थ्य जांच हो सकी है। उन्होंने बताया कि अधिकतर लोग ऐसे हैं जो अपने आप को स्वस्थ बताते हुए चेकअप से परहेज कर रहे हैं। उन्होंने सब से अपील की कि ऐसा ना सोचते हुए अपना स्वास्थ्य चेकअप जरूर कराएं। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों के अनुसार की स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर जाकर लोगों का स्वास्थ्य चेकअप कर रही है। ऐसे में अगर कुछ लोग लापरवाही बरतते हैं तो उनके खिलाफ भी कार्यवाही की जाएगी। वहीं मौके पर मौजूद डॉक्टर ओनिका ने बताया कि लोगों को चेकअप से घबराने की कोई जरूरत नहीं है, यह तो सामान्य ही चेक अप है। उन्होंने कहा कि सभी शहर वासियों को अपना सहयोग देते हुए चेकअप करवाना चाहिए। उन्होंने बताया कि चेकअप कराने वालों की वे ट्रैवल हिस्ट्री के बारे में आवश्यक रूप से जानकारी ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि चेकअप के दौरान अगर किसी को कोल्ड, कफ, गले में दर्द, सांस लेने में दिक्कत इत्यादि से संबंधित बीमारी है तो ऐसे लोगों की अलग रिपोर्ट तैयार की जा रहे है। उन्होंने बताया कि अगर किसी में कोरोना वायरस से संबंधित बीमारी कोविड-19 के लक्षण पाए जाते हैं तो उनका पूरा डाटा सिविल हॉस्पिटल में जमा करवाया जा रहा है। साथ के साथ ऐसे लोगों के सैंपल जांच के लिए भी भेजे जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस कार्य में उनके साथ एएनएम नीलम और सुषमा, आशा वर्कर बहुतेरी देवी, गीता, शिमला और शमा विशेष सहयोग दे रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed