फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Peon returning from college was attacked by four miscreants and injured

महाविद्यालय से लौट रहे चपरासी पर चार बदमाशों ने हमला कर किया घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Sep 2022 02:03 AM IST
विज्ञापन
Peon returning from college was attacked by four miscreants and injured
Peon returning from college was attacked by four miscreants and injured - फोटो : Yamuna Nagar
बिलासपुर। राजकीय महाविद्यालय अहड़वाला से लौट रहे चपरासी पर दो बाइक सवार चार नकाबपोश बदमाशों ने डंडों व तेजधार हथियार से हमला बोलकर चपरासी को गंभीर रूप से घायल कर दिया। सूचना मिलते ही डायल 112 ने मौके पर पहुंचकर घायल को स्वास्थ्य केन्द्र में दाखिल करवाया। जहां उसकी हालत में सुधार न होता देख ट्रामा सेंटर रेफर किया गया।
विज्ञापन

कस्बे के सैनी मोहल्ला निवासी मुकेश सैनी राजकीय महाविद्यालय अहड़वाला में चपरासी के पद पर कार्यरत है। प्रतिदिन की तरह बुधवार शाम को वह महाविद्यालय से अपनी ड्यूटी खत्म होने पर साइकिल से घर वापस आ रहा था। मुकेश जैसे ही कपाल मोचन में कांबोज धर्मशाला के समीप पहुंचा तो अचानक दो बाइकों पर चार नकाबपोश युवक आए। जिनके हाथ में डंडे, लोहे की रॉड व तेजधार हथियार थे। उन्होंने मुकेश का रास्ता रोक बिना कुछ कहे गाली गलौज करते हुए हमला बोल दिया। हमला होते ही मुकेश नीचे गिर गया। आसपास से गुजर रहे राहगीर मौके पर एकत्रित हो गए। राहगीरों को एकत्रित होता देख युवक फरार हो गए। हमले में मुकेश के सिर, हाथ, अंगुलियां, छाती व टांगों पर गहरी चोटें आई है। राहगीरों ने 112 नंबर पर पुलिस को सूचित किया और घायल को उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र में दाखिल करवाया। जहां उसकी हालत में सुधार न होता देख ट्रामा सेंटर रेफर किया गया। पुलिस ने मामले की जांच कर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed