फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Pensioners raised demand to solve their problems

Yamuna Nagar News: पेंशनरों ने समस्याएं दूर करने की उठाई मांग

Sun, 06 Apr 2025 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 06 Apr 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
Pensioners raised demand to solve their problems
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। हरियाणा पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से रविवार को शहर की कांबोज धर्मशाला में मासिक बैठक आयोजित की गई। इस दौरान समस्याओं पर चर्चा की गई। साथ ही उन्हें दूर करने की मांग उठाई गई।
राजपाल कांबोज ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से लोकसभा में रखे प्रस्ताव में पूर्व कर्मचारियों को दो भागों में बांट दिया है। जो दिसंबर 2025 से पहले कर्मचारी सेवानिवृत्त हुए है, उनको 8वें वेतन आयोग का लाभ नहीं दिया जायेगा। वहीं जो कर्मचारी जनवरी 2025 के बाद सेवानिवृत्त होंगे, उनको इसका लाभ दिया जायेगा। उन्होंने मांग की कि सरकार इस विधेयक को वापस लें।
विज्ञापन

मांग की कि 65, 70, 75 वर्ष की आयु पर 5, 10 व 15 प्रतिशत बेसिक लाभ दिया जाए। मेडिकल भत्ता तीन हजार रुपये किया जाये। कैशलेस सुविधा को पूरी तरह लागू किया जाए। कोर्ट के निर्णय सभी पर लागू हो। पारिवारिक पेंशन पाने वालों को एलटीसी दी जाए। इस अवसर पर मास्टर बलजीत रोहिला, रामचंद्र सैनी, बीर सिंह, अमृतलाल, मोलूराम, कुलदीप शर्मा, नरोत्तम नागर, बरखाराम रघुनंदन, चावनदास, योगेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed