{"_id":"bb33a7d3e7ae13619682d129738009a4","slug":"pension-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेंशन के लिए बैंक में हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेंशन के लिए बैंक में हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो/यमुनानगर
Updated Wed, 08 Jul 2015 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो माह से पेंशन न मिलने पर बैंक पहुंचे कैंप और पुराना हमीदा क्षेत्र के पेंशनधारकों ने जमकर हंगामा किया। यहां उन्होंने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वार्ड पार्षदों ने पेंशन धारकों को समझा कर शांत किया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द उनकी पेंशन नहीं मिली तो वे सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर होंगे।
पेंशन मिलने की सूचना पर कैंप और हमीदा क्षेत्र के डेढ़ सौ के करीब पेंशन धारक कुरुक्षेत्र-सहारनपुर स्टेट हाईवे पर विश्वकर्मा चौक के नजदीक स्थित सिंडीकेट बैंक में पहुंचे। लेकिन यहां उन्हें पेंशन नहीं मिली। इससे पेंशन धारक भड़क गए और बैंक में हंगामा करने लगे। हंगामे की सूचना पर वार्ड नंबर 14 की पार्षद निर्मला चौहान और वार्ड नंबर 17 की पार्षद सुशील जावला के पति अमन जावला मौके पर पहुंचे। उन्होंने पेंशन धारकों को समझाकर शांत किया। उन्होंने बैंक अधिकारियों से बात की।
बैंक अधिकारियों ने दूसरे बैंक से पेंशन मिलने की बात कहीं। इसके बाद पेंशन धारकों ने बैंक के बाहर आकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और क्षेत्र के पंजाब नेशनल बैंक में पहुंचे। यहां भी उन्हें पेंशन नहीं मिली। जिस पर पेंशनधारकों ने यहां भी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। पेंशन धारक वेद प्रकाश, प्रेम कुमार, विनय, कौशल्या, सुमन और प्रीतम कौर का कहना है कि उनका महीने का खर्च उनकी पेंशन पर निर्भर करता है। लेकिन पिछले दो महीने से बुजुर्गों को पेंशन नहीं मिली है।
विज्ञापन
इसकी वजह से उन्हें आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा हैं। उन्हें पेंशन लेने के लिए लगातार बैंकों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं, लेकिन बार-बार चक्कर काटने के बाद भी पेंशन कब मिलेगी, इसके बारे में उन्हें जानकारी देने वाला कोई नहीं है। पार्षदों के काफी समझाने पर पेंशनधारक लौट गए।