फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Pension becomes relief to the pain of 169 cancer patients of the district

Yamuna Nagar News: जिले के 169 कैंसर मरीजों के दर्द में पेंशन बनी राहत

Thu, 23 Jan 2025 02:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 23 Jan 2025 02:31 AM IST
विज्ञापन
Pension becomes relief to the pain of 169 cancer patients of the district
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। कैंसर की स्टेज तीन और चार के दर्द से जूझ रहे मरीजों को सरकार पेंशन के जरिए राहत का मरहम लगाने का प्रयास कर रही है। इस पेंशन योजना से साल भर में जिले के कुल 169 पात्र जुड़ चुके हैं, जिन्हें प्रतिमाह समाज कल्याण विभाग की ओर से अन्य पेंशन पात्रों की तरह तीन हजार रुपये की वित्तीय सहायता पहुंच रही है। इसके अलावा योजना के अन्य पात्र भी लाभ से वंचित न रहे, इसके लिए समाज कल्याण व स्वास्थ्य विभाग की ओर से जागरूक किया जा रहा है।
बता दें कि प्रदेश में कैंसर के स्टेज तीन और चार के मरीजों को अन्य पेंशन पात्रों की तरह वित्तीय सहायता देने के लिए सरकार ने एक जनवरी 2024 को पेंशन योजना शुरू की थी। इसका लाभ कैंसर स्टेज तीन व चार के वह मरीज व उनके परिवार ले सकते हैं, जिनकी पारिवारिक आय तीन लाख रुपये से कम हो।
विज्ञापन

साथ ही शर्त के अनुसार पात्र हरियाणा का स्थाई निवासी हो। योजना लाभ लेने के लिए पात्र ऑनलाइन ऑफलाइन दोनों माध्यम से समाज कल्याण विभाग में आवेदन कर सकता है। योजना को शुरू करने का उद्देश्य कैंसर मरीजों के वित्तीय बोझ को कम करना रहा, जिससे गंभीर बीमारी दर्द से जूझ रहे मरीज व उनके परिवार को जीवन यापन, बुनियादी जरूरतों व चिकित्सा व्यय में कुछ वित्तीय सहारा मिले। सालभर में जिले से 169 पात्रों की पहचान हुई, जिन्हें यह लाभ मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed