फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   patr bhej mahila edavoket ko 27 aprail tak sir mein golee maarakar dee jaan se maarane kee dhamakee

पत्र भेज महिला एडवोकेट को 27 अप्रैल तक सिर में गोली मारकर दी जान से मारने की धमकी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Apr 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
patr bhej mahila edavoket ko 27 aprail tak sir mein golee maarakar dee jaan se maarane kee dhamakee
यमुनानगर। सेशन कोर्ट जगाधरी में तैनात एडवोकेट प्रियंका मिश्रा को 27 अप्रैल तक सिर में गोली मारकर जान से मारने की धमकी दी गई है। इस संबंध में अधिवक्ता के चैंबर में टेबल पर पत्र मिलने के बाद पुलिस को शिकायत दी गई है। आरोप है कि उन्होंने एक एनजीओ के तीन लोगों के खिलाफ आरटीआई लगाई हुई है और अदालत में भी केस दायर किया हुआ है। आरोप है कि इसी रंजिश में उन्होंने अन्य व्यक्ति के माध्यम से धमकी दी है। पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एडवोकेट प्रियंका मिश्रा ने सेक्टर-17 पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सेशन कोर्ट जगाधरी के चैंबर नंबर-108 में बैठकर प्रैक्टिस करती है। वह रोज की तरह 12 अप्रैल को अपने कार्यस्थल पर पहुंची तो उसके टेबल पर एक पत्र रखा हुआ था। जब उसने पत्र को पढ़ा तो उसमें किसी मोहित अग्रवाल के नाम से उसे 27 अप्रैल तक सिर में गोली मारकर जान से मारने की धमकी दी हुई थी। साथ ही अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया हुआ था। एडवोकेट प्रियंका मिश्रा ने बताया कि वह किसी मोहित अग्रवाल को नहीं जानती, लेकिन उससे बात करने पर उसे पता चला कि उसकी मोनिका गुलाटी, नकुल गुलाटी और रश्मि गोयल के साथ जानकारी है। ये तीनों आरोपी डीआरओ नाम से एक एनजीओ चलाते हैं। पिछले कुछ समय से इन तीनों के खिलाफ आरटीआई व अदालत के माध्यम से लड़ाई चल रही है। आरटीआई के माध्यम से उसने उनकी कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी मांगी है। आरोप है कि एनजीओ के नाम पर ये लोग सरकार से दान लेते थे, लेकिन केस करने के बाद से इन्हें सरकार से डोनेशन मिलना बंद हो गया। आरोप है कि इसी नुकसान की वजह से आरोपियों ने मोहित अग्रवाल के माध्यम से धमकी दी है। शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जान से मारने की धमकी देने के आरोप में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी एएसआई इरशाद अली का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed