{"_id":"67e9902fd421ae7cfd05ac64","slug":"patients-were-examined-and-given-free-medicines-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-135391-2025-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोगियों की जांच कर दीं नि:शुल्क दवाइयां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोगियों की जांच कर दीं नि:शुल्क दवाइयां
Mon, 31 Mar 2025 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Mon, 31 Mar 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
छछरौली। जीवनदीप संस्था व लायंस क्लब के संयुक्त तत्वाधान में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय छछरौली में रक्तदान व स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 2285 रोगियों की जांच करके नि:शुल्क दवाइयां दी गईं।
इसके अलावा 600 लोगों को नजर के चश्मे वितरित किए। इसके साथ छड़ी, बैसाखी और वॉकर एवं व्हील चेयर 36 लोगों को वितरित किए। 15 लोगों को कान की मशीनें वितरित की और 170 लोगों की खून और पेशाब की जांच की हुई। एसडीएम व्यासपुर जसपाल सिंह गिल, जिला फायर अधिकारी पंकज पराशर, जिला परिषद सदस्य भानू बत्रा ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। एसडीएम गिल ने कहा कि जीवन दीप संस्था पिछले कई वर्षों से आमजन की स्वास्थ्य जांच व कान की मशीनें, चश्में, छड़ी, व्हील चेयर आदि देकर जन सेवा कर रही है।
भानू बत्रा ने कहा कि जीवनदीप संस्था हमेशा जनता की सेवा में खड़ा है। संस्था पिछले कई वर्षों से समाज भलाई के कार्य कर रही है। हम इस संस्था से कई वर्षों से व्यक्तिगत रूप से जुड़े हुए हैं। राजकीय कालेज छछरौली से वॉलंटियर और धर्म पब्लिक स्कूल से मदद के लिए स्टाफ भी शामिल रहा। इस मौके परअनिल गुलाटी, राजकुमार बंगा, राज चावला, हर्ष साहनी, विजय धीमान, आकाश मौजदू रहे।