{"_id":"652ae4f4ab5a8ff1400229e4","slug":"patients-upset-due-to-lack-of-staff-in-chc-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-7492-2023-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: सीएचसी में स्टाफ के कमी से मरीज परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: सीएचसी में स्टाफ के कमी से मरीज परेशान
Sun, 15 Oct 2023 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sun, 15 Oct 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सरस्वतीनगर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरस्वतीनगर में स्टाफ की कमी है। इससे मरीज परेशान हो रहे हैं। मरीजों ने स्टाफ की कमी दूर कर समस्याओं से निजात दिलाने की मांग उठाई है।
सरस्वतीनगर के हरीश शर्मा ने बताया कि अपनी बेटी के उपचार के लिए सुबह आठ बजे सीएचसी पहुंच गए थे। डॉक्टर को दिखाने के लिए ओपीडी की पर्ची साढ़े नौ बजे बनी। संबंधित काउंटर पर कोई कर्मचारी न होने से दूसरे मरीज भी परेशान रहे। उन्होंने बताया आमतौर पर मरीज उपचार के लिए सुबह आठ बजे पहुंच जाते हैं, लेकिन ओपीडी के लिए पर्ची बनवाने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ता है।
जिस कर्मचारी को पर्ची बनानी है वह साढ़े नौ बजे से पहले सीट पर नहीं बैठता। ऐसे में डेढ़ घंटे तक मरीज अस्पताल में बैठे रहते हैं। बिना पर्ची के डॉक्टर भी उपचार करने से मना कर देते हैं। तब तक डॉक्टर के कमरे के बाहर मरीजों की लंबी लाइन लग जाती है। इस संबंध में डॉ. शीशपाल ने बताया कि यहां स्टाफ की कमी है। इसलिए पर्ची बनवाने के लिए दूसरे कर्मचारी की ड्यूटी लगाई जाती है।