{"_id":"6823988b83def5b5b409964d","slug":"patients-of-fever-and-cold-increased-due-to-changing-weather-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-137681-2025-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: बदलते मौसम में बुखार, जुकाम के मरीज बढ़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: बदलते मौसम में बुखार, जुकाम के मरीज बढ़े
Wed, 14 May 2025 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Wed, 14 May 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। मौसम में बार-बार हो रहे उतार चढ़ाव का असर लोगों के स्वास्थ्य पर भी देखने को मिल रहा है। बदलते मौसम से लोग बुखार, जुकाम, खांसी व गला दर्द की चपेट में आ रहे हैं। जिला नागरिक अस्पताल के अलावा सीएचसी, पीएचसी में बड़ी संख्या में लोग इन बीमारियों से ग्रस्त होकर उपचार के लिए पहुंच रहे हैं।
जिला नागरिक अस्पताल के डॉ. सचिन ने बताया कि तापमान में बढ़ोतरी होने लगी है। गर्मी से बचने के लिए लोग अचानक ठंडा पानी, जूस, आइसक्रीम आदि खाते हैं। इससे शरीर पर विपरीत असर पड़ता है। इससे लोग गरम-शरद का शिकार हो जाते हैं। इससे बुखार, खांसी, जुकाम व गला दर्द होने लगा है। इसके अलावा गर्मी में काफी लोग पेट दर्द की शिकायत लेकर भी पहुंच रहे हैं। जिनमें से कुछ मरीजों को तो अस्पताल में भर्ती करना पड़ा है।
सिविल सर्जन डॉ. पूनम चौधरी का कहना है कि गर्मी अब ज्यादा होने लगी है। साथ ही गर्म हवा भी चल रही है। इसलिए लोग जितना हो सके अपने घर में ही रहें। बहुत जरूरी काम होने पर ही घर से बाहर जाएं। सिर को कपड़े या फिर कैप से ढक कर रखें। खासकर बच्चों व बुजुर्गों का ज्यादा ध्यान रखने की जरूरत है। पानी व फलों का जूस ज्यादा लें। फुल बाजू के कपड़े पहनें। यदि गर्मी लगती है तो ओआरएस लेते रहें। सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर ओआरएस उपलब्ध हैं। यदि सेहत खराब होती है तो बिना देरी किए डॉक्टर से उपचार कराएं।