फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Patients and attendants forced to use hot water in hospital

Yamuna Nagar News: अस्पताल में गर्म पानी के लिए मजबूर मरीज और तीमारदार

Tue, 27 May 2025 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 27 May 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
Patients and attendants forced to use hot water in hospital
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जिला नागरिक अस्पताल में भूतल से लेकर चौथे तल तक मरीजों के लिए वैसे चार वाटर कूलर रखे हैं। इनमें से ठंडा पानी एक से भी नहीं मिल रहा। इसकी वजह बिजली कनेक्शन का न होना है। अस्पताल की छत रखी टंकियों का गर्म पानी पीने के लिए मरीज और तीमारदार मजबूर है।
अस्पताल में रोजाना औसतन 1500 से 1800 मरीजों की ओपीडी होती है। 105 करोड़ रुपये से बने 200 बेड के चार मंजिला अस्पताल के भूतल, पहले, दूसरे, तीसरे व चौथे तल पर एक-एक वाटर कूलर रखा हुआ था। पहले सभी वाटर कूलर बंद पड़े थे। इन्हें उतार कर एक कोने में रखा हुआ था।
विज्ञापन

बाद में जैसे-तैसे इन वाटर कूलरों को फिट तो करवा दिया गया, लेकिन किसी का भी बिजली कनेक्शन नहीं कराया गया। अस्पताल के ब्लॉक-ए में बच्चों का वार्ड है। इस वार्ड में हर समय छोटे बच्चे भर्ती रहते हैं। साथ ही इस वार्ड में थैलेसीमिया वार्ड भी है, जिसमें रोजाना बच्चों को रक्त चढ़ाया जाता है। वार्ड में भर्ती बच्चों के परिजनों ने बताया कि बच्चों के वार्ड में कहीं भी पीने का पानी नहीं है। वार्ड से बाहर रखा वाटर कूलर बंद है। उसमें गर्म पानी आता है। पानी से भी बदबू आती है। वह ट्रामा सेंटर के पास रखे वाटर कूलर से पानी बोतल में भर कर लाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टाफ को कई बार वाटर कूलर चलाने के लिए कहा, लेकिन कोई सुनता ही नहीं। इसी तरह चौथी मंजिल पर स्थित ऑपरेशन थियेटर के सामने वाटर कूलर के पास बिजली का बोर्ड लगा है। इसका तार कभी बाहर रहता है तो कभी बोर्ड का स्विच ऑफ रहता है। महिला वार्ड से भी सभी मरीज पानी के लिए नीचे आ रहे हैं।
टंकियों से निकल रही गंदगी
जिला नागरिक अस्पताल की छत पर रखी सभी पानी की टंकियों की सफाई कराई जा रही है। सफाई के दौरान टंकियों में रेत मिली। टंकियां भी अंदर से काली पड़ी हैं। सफाई के दौरान टंकियों से बड़ी मात्रा में गंदगी निकल रही है। इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि अस्पताल में आने वाले लोगों की प्यास टंकियों का पानी कम बुझेगी और वह बीमार ज्यादा हो जाएंगे।

जिला नागरिक अस्पताल में वाटर कूलर के पाइप तो लगवा दिए गए थे, लेकिन बिजली के कनेक्शन क्यों नहीं हुए इस बारे में पीएमओ डॉ. नवजोत किरण ही बता सकतीं हैं। पीएमओ ने मंगलवार तक बिजली कनेक्शन कराने की बात कही है। मैं खुद मौके पर जाकर जांच करूंगी। -डॉ. पूनम चौधरी, सिविल सर्जन, यमुनानगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed