फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Passengers will be saved from the fight for seats during festivals, Railways runs three special trains

Yamuna Nagar News: त्योहारों में सीटों की मारामारी से बचेंगे यात्री, रेलवे ने चलाई तीन स्पेशल ट्रेनें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Oct 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
Passengers will be saved from the fight for seats during festivals, Railways runs three special trains
त्योहार पर घर जाने के लिए ट्रेनों में चल रही सीटों की मारामारी से परेशान लोगों को रेलवे ने राहत दी है। त्योहारों में ट्रेनों में बढ़ती भीड़ को नियंत्रित करने व सीटों की मांग पूरा करने के लिए रेलवे ने विशेष गाड़ियां चलाई हैं। इन गाड़ियाें का संचालन अंबाला व फिरोजपुर मंडल के विभिन्न स्टेशनों से पूर्वोत्तर भारत के अन्य स्टेशनों के लिए किया जा रहा है।
विज्ञापन

दीपावली और छठ पर्व के कारण इन दिनों ट्रेनों में सीटों की भारी मांग है। ऐसे में रेलवे दस फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों का संचालन कर रहा है, ताकि बढ़ी भीड़ नियंत्रित की जा सके। दस में से तीन ट्रेनों का संचालन अंबाला मंडल के विभिन्न स्टेशन से किया जा रहा है। जबकि सात ट्रेने फिरोजपुर मंडल से संचालित की जाएंगी, जो अंबाला से होकर गुजरेंगी।
विज्ञापन





रेलवे ने अंबाला मंडल से तीन विशेष गाड़ियाें का संचालन कर रहा हैं। इस दौरान बनारस के लिए एक और गोरखपुर के दो ट्रेनें चलाई जाएंगी। जबकि फिरोजपुर मंडल से संचालित सात गाड़ियां अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन से गुजरेंगी। जिसका लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। अंबाला मंडल की एक का यमुनानगर जगाधरी स्टेशन पर ठहराव रहेगा। जबकि फिरोजपुर मंडल की सात में से दो गाड़ियों को यमुनानगर जगाधरी में ठहराव दिया गया है। इस दौरान बठिंडा से वाराणसी के लिए स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है। इसका संचालन पांच से 30 नवंबर तक किया जाएगा। गाड़ी संख्या 04530 बंठिडा रेलवे स्टेशन से पांच नवंबर को रात आठ बजकर 55 मिनट पर वाराणसी के लिए रवाना होगी। जो बरनाला, पटियाला, अंबाला कैंट होते हुए यमुनानगर जगाधरी रेलवे स्टेशन पर देर रात दो बजे पहुंचेगी। यह सहारनपुर, मुरादाबाद, लखनऊ होते हुए वाराणसी पहुंचेगी। बठिंडा से यह ट्रेन सप्ताह में बुधवार व रविवार को चलाई जाएगी। जबकि वाराणसी यह सोमवार व मंगलवार को वीरवार को रवाना होगी। इसके अलावा फिरोजपुर छावनी से पटना जंक्शन के लिए ट्रेन चलाई जा रही है। इसका संचालन 25 अक्तूबर से 30 नवंबर तक चलाई जाएगी। इसका संचालन सप्ताह में केवल एक दिन किया जाएगा। गाड़ी संख्या 04678 फिरोजपुर से बुधवार को दोपहर एक बजकर 25 मिनट पर चलेगी। जो धुरी, पटियाला, अंबाला छावनी होते हुए यमुनानगर जगाधरी रेलवे स्टेशन पर रात आठ बजकर 52 मिनट पर पहुंचेगी और पटना जंक्शन पहुंचने का समय वीरवार रोज रात दो बजे होगा। जबकि गाड़ी संख्या 04677 पटना जंक्शन से शाम पौने सात बजे वीरवार शाम छह बजकर 45 मिनट पर चलेगी और यमुनानगर जगाधरी शुक्रवार दोपहर पौने तीन बजे पहुंचेगी। इसी तरह अमृतसर से गोरखपुर के लिए ट्रेन चलाई जा रही है। जिसका संचालन 20 अक्तूबर से दो दिसंबर तक किया जाएगा। गाड़ी संख्या 05005 गोरखपुर से यह ट्रेन अमृतसर के लिए 20 अक्तूबर को दोपहर दो बजकर 40 मिनट पर रवाना होगी। जो लखनऊ, मुरादाबाद, सहारनपुर होते हुए यमुनानगर जगाधरी शनिवार तड़के चार बजकर 25 मिनट पर पहुंचेगी। जबकि अमृतसर पहुंचने का समय आठ बजकर 50 मिनट होगा। जबकि गाड़ी संख्या 05006 का संचालन शनिवार को अमृतसर से दोपहर पौने एक बजे यह ट्रेने चलकर वाया अंबाला होते हुए यमुनानगर जगाधरी रेलवे स्टेशन पर शाम साढ़े पांच बजे पहुंचेगी और इसी रास्ते से गोरखपुर स्टेशन पर रविवार आठ बजकर 50 मिनट पर पहुंचेगी। इसका संचालन शुक्रवार व शनिवार को सप्ताह में दो दिन किया जाएगा। इसके अलावा चंडीगढ़ से गोरखपुर, सहरसा से चंडीगढ़, बरौनी से जम्मूतवी, नई दिल्ली से श्री माता वैष्णो देवी कटरा, वाराणसी से श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा तक दो ट्रेन, दिल्ली से फज्जिलका के ट्रेनें चलाई गई हैं। जिनका लाभ यात्रियों को अंबाला व सहारनपुर से मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


त्योहारों के कारण इन दिनों ट्रेनों में भीड़ शुरू हो जाती है। त्योहारों पर भीड़ नियंत्रित करने व लोगों को सुखद यात्रा का लाभ देने के लिए ट्रेनें चलाई हैं। जिसके लिए आरक्षण भी शुरू हो चुका है। यात्री इन गाड़ियों में स्टेशन के आरक्षण केंद्र से अपनी टिकट बनवा सकते हैं।
एनके झा, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed