फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Parts of three transformers stolen from Butana police station area

Yamuna Nagar News: बुटाना थाना क्षेत्र से तीन ट्रांसफार्मर का सामान चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Jun 2025 06:06 AM IST
विज्ञापन
Parts of three transformers stolen from Butana police station area
करनाल। बुटाना थाना क्षेत्र में तीन जगहों से ट्रांसफार्मर का सामान चोरी हो गया। उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के निगदू एसडीओ मोहित ने बताया कि ऐबला गांव में दलेल सिंह के खेत में 16केवीए का ट्रांसफार्मर लगा था। चोर ट्रांसफार्मर तोड़कर 37.5 किलो तांबा क्वाइल और अन्य सामान ले गए। इससे निगम को 31 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। दूसरे मामले में नीलोखेड़ी डिवीजन के एसडीओ परविंद्र कौशल ने बताया कि सीकरी गांव में जगदीश चंद के खेत में लगे ट्रांसफार्मार से चोर 38 किलो तांबा क्वाइल और नट बोल्ट ले गए। तीसरा ट्रांसफार्मर अंजनथली गांव से चोरी हुआ है। एसडीओ परविंद्र ने बताया कि गांव अंजनथली से किसान गुरमुख के खेत में लगे ट्रांसफार्मर को तोड़कर चोर सामान ले गए। इससे निगम को 60 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। बुटाना पुलिस ने तीनों मामले में चोरी का केस दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed