फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   parents used daughter as prostitution In greed of money

पैसों के लालच में माता पिता बेटी से करवाते थे देह व्यापार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Aug 2021 01:59 AM IST
विज्ञापन
parents used daughter as prostitution In greed of money
एक युवती ने अपने माता-पिता, दो भाइयों और चाचा पर देह व्यापार कराने का आरोप लगाया है। आरोप है कि आरोपियों ने तीन माह तक हिमाचल प्रदेश के नालागढ़ में उससे गलत काम कराया। जब उसकी हालत खराब हो गई तो उसे जगाधरी इलाके में रहने वालीबुआ के पास छोड़कर फरार हो गए। युवती का इलाज अस्पताल में चल रहा है। महिला थाना पुलिस ने युवती की शिकायत पर उसके माता-पिता, दो भाइयोें व चाचा के खिलाफ जीरो एफआईआर दर्ज कर केस को हिमाचल प्रदेश के नालागढ़ थाना पुलिस को ट्रांसफर कर दिया।
विज्ञापन

युवती ने महिला थाना पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि वह अपने पिता, मां, चाचा व दो भाइयों के साथ हिमाचल प्रदेश के नालागढ़ क्षेत्र में रहती थी। इस दौरान उसके परिवार के सदस्यों ने पैसे कमाने के लालच में उसे देह व्यापार में धकेल दिया। जब वह परिजनों को इस गलत काम को न करने के लिए कहती तो आरोपी उसके साथ मारपीट करते और उसे जबरदस्ती देह व्यापार करवाते थे। बार-बार मिन्नतें करने के बाद भी आरोपियों को उस पर तरस नहीं आया और उससे लगातार देह व्यापार का धंधा करवाते रहे। इससे उसकी तबीयत बहुत ज्यादा खराब हो गई। इसके बाद परिजन उसे जगाधरी में रहने वाली बुआ के पास छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन

उसकी बुआ और फूफा ने उसे शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया. जहां उसका अब भी इलाज चल रहा है। अब आरोपी उसे व उसके बुआ-फूफा को फोन कर जान से मारने की धमकी दे रहे है। धमकी से परेशान होकर उसने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद पांचों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत जीरो एफआईआर दर्ज कर ली। महिला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर शीलावंती का कहना है कि युवती की शिकायत पर उसके उसके माता-पिता, दो भाइयों और चाचा के खिलाफ जीरो एफआईआर दर्ज कर केस को नालागढ़ पुलिस को ट्रांसफर कर दिया गया है। मामले में आगामी कार्रवाई नालागढ़ पुलिस करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed