फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Parents should give religious knowledge to children from childhood: Shyamanand

अभिभावक बच्चों को बचपन से दें धर्म का ज्ञान : श्यामनंद

Thu, 17 Apr 2025 02:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 17 Apr 2025 02:27 AM IST
विज्ञापन
Parents should give religious knowledge to children from childhood: Shyamanand
व्यासपुर में कथा सुनाते श्यामनंद महाराज। संवाद
व्यासपुर। कस्बा के श्री खेड़ा मंदिर हाल में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में कथा व्यास स्वामी श्यामनंद महाराज ने भक्त प्रहलाद की कथा सुनाई। मुख्य यजमान के रूप में अनिश गर्ग, सौरभ गुप्ता, डाॅ. सुभाष ने पूजा अर्चना कर कथा का शुभारंभ करवाया। कथा व्यास ने कहा कि भक्त प्रहलाद ने माता कयाधु के गर्भ में ही नारायण नाम का मंत्र सुना था।
विज्ञापन

जिसके सुनने मात्र से भक्त प्रहलाद के कई कष्ट दूर हो गए थे। बच्चों को धर्म का ज्ञान बचपन में दिया जाता है, वह जीवन भर उसका ही स्मरण करता है।
ऐसे में बच्चों को धर्म व आध्यात्म का ज्ञान दिया जाना चाहिए। माता-पिता की सेवा व प्रेम के साथ समाज में रहने की प्रेरणा ही धर्म का मूल है। अच्छे संस्कारों के कारण ही ध्रुव जी को पांच वर्ष की आयु में भगवान का दर्शन प्राप्त हुआ। इसके साथ ही उन्हें 36 हजार वर्ष तक राज्य भोगने का वरदान प्राप्त हुआ था। ऐसी कई मिसाल हैं, जिससे सीख लेने की जरूरत है।
विज्ञापन

विडंबना ये है कि मृत्यु निश्चित होने के बाद भी हम उसे स्वीकार नहीं करते। निष्काम भाव से प्रभु का स्मरण करने वाले लोग अपना जन्म और मरण दोनों सुधार लेते हैं। भगवान की कथा विचार, वैराग्य, ज्ञान और हरि से मिलने का मार्ग बता देती है। राजा परीक्षित के कारण भागवत कथा पृथ्वी के लोगों को सुनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। समाज द्वारा बनाए गए नियम गलत हो सकते हैं किंतु भगवान के नियम न तो गलत हो सकते हैं और नहीं बदले जा सकते हैं। इस मौके पर राकेश बेदी, अनिल कक्कड़, डाॅ. सुभाष, अशोक धीमान आदि माैजूद रहे।

व्यासपुर में कथा सुनाते श्यामनंद महाराज। संवाद

व्यासपुर में कथा सुनाते श्यामनंद महाराज। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed