{"_id":"69e682288844719b5d028493","slug":"parents-protest-against-private-schools-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-154689-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: निजी स्कूलों के खिलाफ अभिभावकों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: निजी स्कूलों के खिलाफ अभिभावकों का प्रदर्शन
Tue, 21 Apr 2026 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 21 Apr 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते अभिभावक। संवाद
जगाधरी। निजी स्कूलों की मनमानी के विरोध में अभिभावकों ने सोमवार को जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। अभिभावकों ने विभाग व स्कूलों के खिलाफ नारेबाजी की।
इस मुद्दे को लेकर अभिभावकों जिला शिक्षा अधिकारी से मिले और करीब आधा घंटा बैठक हुई। अभिभावक स्कूलों पर कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे और जिला शिक्षा अधिकारी ने निदेशालय के आदेशों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। अभिभावक अंकुश बक्शी, संजीव नंदा, राघव, बंटी राणा, विनोद कुमार, सन्नी, प्रवीण सैनी ने कहा कि सरकार की ओर से स्कूलों के लिए नियम निर्धारित हैं, लेकिन निजी स्कूल अपनी मनमानी कर रहे हैं। स्कूलों में निजी प्रकाशकों की किताबें लगाई गई है। वहीं मनचाहे तरीके से फीस वसूली और वर्दी के नाम पर अभिभावकों से मोटी रकम वसूली जा रही है।आरोप लगाया कि सब कुछ अधिकारियों के सामने हो रहा है, लेकिन कार्रवाई नहीं की जा रही है। संवाद