{"_id":"69ee5fff3f200715e50d40e4","slug":"parental-negligence-is-compromising-the-safety-of-children-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1007-155045-2026-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: अभिभावकों की लापरवाही बन रही बच्चों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: अभिभावकों की लापरवाही बन रही बच्चों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़
Mon, 27 Apr 2026 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Mon, 27 Apr 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
मटका चौक पर यातायात नियमों का उल्लंघन करते अभिभावक। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। शहर में बढ़ते ट्रैफिक जाम के बीच बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर लापरवाही सामने आ रही है। खासकर स्कूलों की छुट्टी के समय मटका चौक, कन्हैया चौक पर खतरनाक नजारा देखने को मिल रहा है। अभिभावक एक ही बाइक पर दो से अधिक बच्चों को बैठाकर व्यस्त मार्गों से गुजरते नजर आते हैं।
यह स्थिति न केवल ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन है, बल्कि बच्चों की जान के साथ सीधा खिलवाड़ भी है।
स्कूलों के आसपास दोपहर के समय जाम की समस्या आम हो चुकी है। ऐसे में जल्दबाजी के चलते अभिभावक नियमों को नजरअंदाज कर रहे हैं। कई मामलों में बच्चों को बिना हेलमेट और सुरक्षा साधनों के ही बाइक पर बैठाया जा रहा है। छोटे-छोटे बच्चों को आगे और पीछे बैठाकर तेज रफ्तार में वाहन चलाना हादसे को न्योता देने जैसा है। कार्रवाई न के बराबर देखने को मिलती है।
इससे लोगों में यातायात के नियमों के प्रति लापरवाही और बढ़ रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर समय रहते इस पर सख्ती नहीं बरती गई तो कोई बड़ा हादसा हो सकता है। लोगों का कहना है कि स्कूल प्रबंधन को भी इस दिशा में पहल करते हुए अभिभावकों को बच्चों की सुरक्षा के प्रति सचेत करना होगा, ताकि दुर्घटना से बचा जा सके।
विज्ञापन
शहर में ट्रैफिक पुलिस की मौजूदगी के बावजूद नियमों की अनदेखी थमने का नाम नहीं ले रही। कई स्थानों पर अभिभावक एक बाइक पर कई बच्चों को बैठाकर गुजरते हैं, लेकिन मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी कार्रवाई नहीं करते। इससे लोगों में नियमों के प्रति लापरवाही बढ़ती जा रही है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते सख्ती नहीं बरती गई तो यह स्थिति दुर्घटनाओं को न्योता दे सकती है। उन्होंने प्रशासन से नियमित जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की है।
स्कूल प्रशासन के साथ बैठक कर अभिभावकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जाएगा। यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - संदीप कुमार, यातायात प्रभारी