फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Panic due to information of tiger sighting, video goes viral, department calls it a rumor

Yamuna Nagar News: टाइगर दिखने की सूचना से हड़कंप, वीडियो वायरल, विभाग ने अफवाह बताया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Dec 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
Panic due to information of tiger sighting, video goes viral, department calls it a rumor
भटली गांव में टाइगर दिखने की सूचना से आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। वहीं लोग भी काफी सहमे हुए हैं। बकायदा टाइगर दिखने की एक फोटो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। उधर क्षेत्र में टाइगर आने की सूचना पर गांव में मुनादी भी कराई जा रही है। इसका भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें मुनादी करने वाला व्यक्ति भटली में टाइगर आने के बाद महलांवाली से शाहपुर की तरफ जाने की बात कह रहा है, जबकि वन्य जीव प्राणी विभाग ने इस बात को अफवाह बताया है। विभाग के इंस्पेक्टर जयवेंद्र नेहरा के मुताबिक इस प्रकार की उनके पास ऐसी कोई सूचना नहीं है। ये पुरानी फोटो और वीडियो है। जिस फोटो में टाइगर दिखाई दे रहा है वह किसी जंगल की दिखाई दे रही है। उन्होंने बताया कि वीरवार सुबह नौ बजे नेशनल कलेसर पार्क में टाइगर जरूर दिखाई दिया है जिसकी तस्वीर वहां लगे कैमरे में भी कैद हो गई है। नेहरा ने कहा कि यह खबर पूरी तरह झूठी है। लेकिन फिर भी वे विभाग के कर्मचारियों को वहां भेजकर इसके बारे में जांच कराएंगे
विज्ञापन



जिस प्रकार भटली में टाइगर दिखाई देने की सूचना का वीडियो सोशल मीडिया के माध्यम से सामने आया है, वहीं इसी प्रकार की फोटो रायपुर में दिखाई देने की बात सामने आ रही है। जिसमें बताया गया 27 दिसंबर की रात राजनांदगांव जिले के मंगट्टा गांव में पहली बार देखे गए बाघ ने दुर्ग जिले के अछोटी गांव में एक गाय को मार डाला। भटके बाघ के पगमार्क बालोद जिले के लाटाबोड़ गांव में भी मिले। भटके हुए बाघ के पगमार्क की तस्वीरें वन अधिकारियों ने जांच के लिए ले लीं। इस प्रकार की सूचना के बारे में वन्य प्राणी विभाग ने जारी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed