फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   panchyat-election-news

जिप चुनाव में दो मंत्रियों के समर्थक आमने-सामने

Tue, 05 Jan 2016 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/यमुनानगर
ब्यूरो/अमर उजाला/यमुनानगर Updated Tue, 05 Jan 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
क्षेत्र में जिला परिषद के वार्ड नंबर 13 में सबसे जोरदार चुनावी मुकाबला होने जा रहा है। जिला परिषद के इस वार्ड में भाजपा के दो मंत्रियों कर्णदेव कांबोज व श्याम सिंह राणा के समर्थक आमने सामने हैं। इस वार्ड में 14 से अधिक उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। स्थानीय विधायक व सीपीएस श्याम सिंह राणा की ओर से सुदेश राणा संधाली व राज्यमंत्री कर्णदेव कांबोज समर्थित हरपाल कांबोज मारूपुर चुनाव मैदान में है।
विज्ञापन


दोनों अपने-अपने प्रत्याशियों को जितवाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं। सीपीएस श्याम सिंह राणा व राज्यमंत्री कर्णदेव कांबोज के लिए जिला परिषद का वार्ड नंबर 13 प्रतिष्ठा का प्रश्र बना हुआ है। सीपीएस श्याम सिंह राणा खुले तौर पर अपने समर्थित उम्मीदवार सुदेश राणा के लिए गांव-गांव जाकर वोट मांग रहे हैं। जबकि राज्यमंत्री कर्णदेव कांबोज अपने समर्थित उम्मीदवार को जितवाने के लिए अंदर खाने पूरा जोर लगा रहे हैं। उम्मीदवार हरपाल कांबोज राज्यमंत्री कर्णदेव कांबोज का दायां हाथ माना जाता है।
विज्ञापन


जिसको जितवाने के लिए राज्यमंत्री कर्णदेव कांबोज के परिवार के लोग चुनाव प्रचार कर रहे हैं। जिला परिषद के वार्ड नंबर 13 में भाजपा के दो-दो मंत्रियों के समर्थकों के बीच होने वाले मुकाबले को लेकर रादौर क्षेत्र में राजनीति गरमाई हुई है। जबकि भाजपा से ही संबंधित जसमेर बरसान भी इसी वार्ड से अपनी दावेदारी ठोक चुके हैं। इस प्रकार भाजपा से संबंधित तीन उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। वहीं इनेलो पार्टी से वरिष्ठ नेता अलाहर निवासी डॉ. जरनैल सिंह पंजेटा चुनाव मैदान में है। जबकि पूर्व जिला परिषद सदस्य शिवकुमार संधाला भी चुनाव मैदान में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिवकुमार संधाला, उनके बड़े भाई रामकुमार कांबोज व उनकी भाभी तीनों जिला परिषद के सदस्य रह चुके हैं। कांग्रेस छोड़ बसपा में शामिल हुए संजीव राणा पालेवाला बसपा समर्थित उम्मीदवार के तौर पर चुनाव मैदान में हैं। खादर क्षेत्र में बसपा का अच्छा जनाधार है। गांव जठलाना के पूर्व सरपंच व कांग्रेसी नेता रामगोपाल शर्मा ने भी अपनी दावेदारी ठोंकी है। वहीं एडवोकेट बलिंद्र ढांडा कंडरौली, मानिंद्र राणा उंहेडी, शिवकुमार रादौरी, अशोक बंसल गुमथला, प्रवीण कुमार जठलाना, रूपचंद कांबोज राझेडी आदि चुनाव मैदान में हैं। वार्ड नंबर 13 में 24 जनवरी को चुनाव होगा।


लगभग 35 हजार मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। वार्ड नंबर 13 में पांच उम्मीदवार कांबोज बिरादरी से, चार उम्मीदवार राजपूत बिरादरी व दो जाट बिरादरी से हैं। जबकि बनिया, ब्राहमण, पंजाबी बिरादरी से एक-एक उम्मीदवार चुनाव मैदान में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed