{"_id":"686679d7013de425e40bbe3c","slug":"pakistani-id-card-found-in-haryana-2025-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pakistan I Card: हरियाणा में कहां से आया पाकिस्तानी आई कार्ड? महिला का नाम और तस्वीर भी... पुलिस कर रही तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pakistan I Card: हरियाणा में कहां से आया पाकिस्तानी आई कार्ड? महिला का नाम और तस्वीर भी... पुलिस कर रही तलाश
Thu, 03 Jul 2025 06:08 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी यमुनानगर
संवाद न्यूज एजेंसी यमुनानगर
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Thu, 03 Jul 2025 06:08 PM IST
सार
आंबेडकर भवन से एक पाकिस्तानी आई कार्ड बरामद होने से हड़कंप मच गया जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। डिटेल में पढ़ें खबर...
विज्ञापन
पाकिस्तानी आईडी कार्ड
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के यमुनानगर जिले के गांव ऊंचा चंदना में दौलतपुर रोड पर स्थित आंबेडकर भवन से एक पाकिस्तानी आई कार्ड बरामद हुआ है। यह कार्ड भवन के सेवादार सोमनाथ को सुबह 10 बजे सफाई के दौरान मिला। हैरान सोमनाथ ने तुरंत इसे सरपंच प्रतिनिधि सतपाल सैनी को सौंपा, जिन्होंने इसकी सूचना थाना छप्पर पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्ड को अपने कब्जे में लिया और जांच शुरू कर दी। पुलिस जांच रही है कि यह कार्ड असली है या नकली और यह भवन में कैसे पहुंचा।
विज्ञापन
शोभा कुमारी के नाम से है आई कार्ड
बरामद आई कार्ड शोभा कुमारी के नाम से है, जिसमें उनके पति का नाम श्री चंद दर्ज है। कार्ड पर दोनों नाम अंग्रेजी और उर्दू भाषा में लिखे हैं। कार्ड के पीछे उर्दू में एक पता अंकित है, साथ ही एक क्यूआर कोड और महिला की तस्वीर भी मौजूद है। इस घटना से क्षेत्र में चर्चा का माहौल है।
विज्ञापन
थाना छप्पर के एसएचओ प्रमोद कुमार ने बताया पाकिस्तानी आई कार्ड को कब्जे में ले लिया गया है। हम जांच कर रहे हैं कि यह कार्ड भवन में कैसे पहुंचा और यह असली है या नकली। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Ambala: कैंट सिविल अस्पताल में भ्रूण लिंग जांच रैकेट का भंडाफोड़, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सहित दो गिरफ्तार