{"_id":"686633f34020c32c0e0ce359","slug":"foetus-determination-racket-busted-in-ambala-cantt-civil-hospital-two-including-fourth-class-employee-arrested-2025-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala: कैंट सिविल अस्पताल में भ्रूण लिंग जांच रैकेट का भंडाफोड़, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सहित दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala: कैंट सिविल अस्पताल में भ्रूण लिंग जांच रैकेट का भंडाफोड़, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सहित दो गिरफ्तार
Thu, 03 Jul 2025 01:10 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Thu, 03 Jul 2025 01:10 PM IST
सार
पुलिस ने सागर से 32 हजार और रज्जी से 28 हजार रुपये बरामद किए। जांच के लिए टीम ने एक डिकॉय (मोहरा) को तैयार किया था। जिसे पहले कैंट बस स्टैंड और फिर फुटबॉल चौक पर बुलाया।
विज्ञापन
आरोपी
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अंबाला के कैंट नागरिक अस्पताल में भ्रूण लिंग जांच के गैरकानूनी रैकेट का कुरुक्षेत्र की विशेष टीम ने भंडाफोड़ किया है। गुरुवार सुबह 10 बजे शुरू हुई छापेमारी में अस्पताल के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सागर और एक अन्य व्यक्ति रज्जी को 60 हजार रुपये नकद सहित मौके पर गिरफ्तार किया गया। कुरुक्षेत्र के डॉक्टर ऋषि, डॉ. गौरव वी डॉ राजीव टीम की टीम ने तीन घंटे तक चली जांच के दौरान दोनों आरोपियों को अल्ट्रासाउंड रूम से भ्रूण लिंग जांच करते हुए रंगे हाथों पकड़ा।
विज्ञापन
पुलिस ने सागर से 32 हजार और रज्जी से 28 हजार रुपये बरामद किए। जांच के लिए टीम ने एक डिकॉय (मोहरा) को तैयार किया था। आरोपियों ने डिकॉय को पहले कैंट बस स्टैंड और फिर फुटबॉल चौक पर बुलाया, इसके बाद उसे अस्पताल ले जाकर अवैध गतिविधि को अंजाम देने की कोशिश की। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।
विज्ञापन