फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Do not make fun of children who stutter: Dr. Bajpai

हकलाने वाले बच्चों का मजाक न उड़ाएं : डॉ. बाजपेयी

Fri, 23 Oct 2026 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 23 Oct 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
Do not make fun of children who stutter: Dr. Bajpai
जानकारी देते ​शिक्षाविद पीके बाजपेयी व अंजू बाजपेयी। स्वयं - फोटो : udhampur news
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। विश्व हकलाहट जागरूकता दिवस के अवसर पर उत्थान संस्थान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संस्थान के डॉ. पीके बाजपेयी ने कहा कि हकलाने या तुतलाने वाले बच्चों का मजाक उड़ाने के बजाय उनकी बात धैर्य से सुनें और उन्हें खुलकर बोलने का अवसर दें।
उन्होंने कहा कि बोलने में होने वाली कठिनाई किसी बच्चे की काबिलियत या समझदारी को कम नहीं करती। समय रहते वाक संबंधी समस्याओं की पहचान कर विशेषज्ञ से उचित मार्गदर्शन लेने पर बच्चों को अपनी बात स्पष्ट रूप से रखने और आत्मविश्वास बढ़ाने में मदद मिल सकती है। हकलाने और तुतलाने जैसी समस्याओं के प्रति जागरूकता बढ़ाना और इनसे जूझ रहे लोगों के प्रति समाज में संवेदनशीलता विकसित करना इस दिवस का मुख्य उद्देश्य है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बोलते समय शब्दों का बार-बार अटकना या ध्वनियों का स्पष्ट उच्चारण नहीं कर पाना बच्चों के साथ बड़ों के आत्मविश्वास को भी प्रभावित कर सकता है। ऐसे में सही मार्गदर्शन और नियमित अभ्यास से सुधार की दिशा में मदद मिल सकती है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि यदि बच्चे में बोलने संबंधी परेशानी दिखाई दे तो उसे नजरअंदाज न करें। समय रहते विशेषज्ञ की सहायता लें, ताकि बच्चे को जरूरत के अनुसार मार्गदर्शन मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्थान संस्थान में वाक चिकित्सक के माध्यम से बच्चों को स्पष्ट रूप से अपनी बात रखने का अभ्यास कराया जाता है। संस्थान की निदेशक डॉ. अंजू बाजपेयी ने कहा कि हकलाने या तुतलाने के कारण कई बच्चे और बड़े दूसरों के सामने बोलने में झिझक महसूस करते हैं। कई बार वे अपनी बात रखने से बचने लगते हैं, जिससे उनका सामाजिक मेलजोल और आत्मविश्वास प्रभावित होता है। ऐसे में परिवार और समाज का सहयोग बेहद जरूरी है।

उन्होंने कहा कि बच्चों को बोलते समय बीच में टोकने, उनके शब्द पूरे करने या उनकी परेशानी पर हंसने से बचना चाहिए। उन्हें अपनी बात पूरी करने के लिए पर्याप्त समय देना चाहिए। समाज का सहयोग और समय पर उचित मार्गदर्शन बच्चों को आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने में मदद कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed