{"_id":"6ada60685ff3af27180d2e48","slug":"seven-samples-were-collected-from-sweet-shops-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-165059-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: मिठाई की दुकानों से लिए सात नमूने लिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: मिठाई की दुकानों से लिए सात नमूने लिए
Fri, 23 Oct 2026 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 23 Oct 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
नमूने लेते खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम के अधिकारी। विभाग
- फोटो : udhampur news
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने जगाधरी में मिठाई की दुकानों पर कार्रवाई करते हुए सात नमूने लिए। सभी नमूनों को सील करने के बाद जांच के लिए चंडीगढ़ स्थित प्रयोगशाला में भेज दिया गया है। अब प्रयोगशाला से मिलने वाली जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
टीम ने रेलवे स्टेशन स्थित कपूरिया स्वीट्स से बेसन के लड्डू का नमूना लिया। इसके साथ लगती अनुपम स्वीट्स हाउस से बेसन की पिन्नी का नमूना भरा गया। वहीं, स्टेशन चौक स्थित पंजाब स्वीट्स से गुलाब जामुन का नमूना लिया गया। इसके अलावा बॉबी स्वीट्स से मिल्क केक और अंगूरी पेठा के नमूने लिए गए। नीलम स्वीट्स से गुलाब जामुन और सरगोधा स्वीट्स से रसगुल्ले का नमूना एकत्र किया गया।
विभाग की टीम ने कुल सात नमूने लेकर उनकी गुणवत्ता की जांच के लिए प्रयोगशाला भेजने की प्रक्रिया पूरी की। यह कार्रवाई जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. गुलाब सिंह के नेतृत्व में की गई। विभाग की ओर से मिठाइयों के नमूनों को सील कर जांच के लिए भेजा गया है, ताकि उनकी गुणवत्ता का पता लगाया जा सके।
विज्ञापन
जांच में किसी नमूने के निर्धारित मानकों पर खरा नहीं उतरने की स्थिति में नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। डॉ. गुलाब सिंह ने बताया कि त्योहारों के दौरान खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए विभाग की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। मिठाई विक्रेताओं से भी खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए जा रहे हैं।

नमूने लेते खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम के अधिकारी। विभाग- फोटो : udhampur news