फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   painter died after falling from third floor

Yamuna Nagar News: पेंटर की तीसरी मंजिल से गिरकर मौत

Wed, 17 May 2023 01:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 17 May 2023 01:49 AM IST
विज्ञापन
painter died after falling from third floor
औद्योगिक क्षेत्र स्थित शर्मा ट्रांसपोर्ट कंपनी की बिल्डिंग की तीसरी मंजिल से गिरकर पेंटर की मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने कंपनी मालिक पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि कंपनी ने कोई सुरक्षा उपकरण नहीं दिए थे। शहर थाना पुलिस ने आरोपी कंपनी मालिक पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

आजाद नगर निवासी संजय कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका भाई वीरेंद्र पेंट करने का काम करता था। उसका भाई सोमवार को औद्योगिक क्षेत्र स्थित शर्मा ट्रांसपोर्ट कंपनी की बिल्डिंग की तीसरी मंजिल पर पेंट कर रहा था। पेंट करने के लिए कंपनी मालिक ने लकड़ी की सीढ़ी दी थी। भाई बाहर की तरफ तीसरी मंजिल पर पेंट कर रहा था। इस दौरान उसका भाई सीढ़ी से नीचे फर्श पर गिरने से घायल हो गया।
विज्ञापन

साथ काम करने वाले मजदूरों ने उसे निजी अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर देख डॉक्टर ने उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। वह अपने भाई को एमएम अस्पताल मुलाना ले गए। वहां डॉक्टर ने उसके भाई को मृत घोषित किया। संजय का आरोप है कि हादसा शर्मा ट्रांसपोर्ट कंपनी के मालिक की लापरवाही से हुआ है। पुलिस ने कंपनी मालिक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। विवेचना अधिकारी अनिल कुमार का कहना है कि कंपनी मालिक पर केस दर्ज लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed