फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Paddy transplanting caught hold

बारिश से मौसम में आई ठंडक, उधर धान रोपाई ने पकड़ा जोर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jun 2022 03:06 AM IST
विज्ञापन
Paddy transplanting caught hold
यमुुनानगर। जिले में तीन दिन से रुक-रुक कर हो रही बारिश से शनिवार को मौसम सुहावना हो गया। गर्मी से परेशान लोगों को बड़ी राहत मिली है। सुबह लोगों को मौसम में ठंडक का एहसास हुआ। बारिश की वजह से पारा लगातार लुढ़क रहा है। तीन दिन में ही अधिकतम पारा 12 लुढ़क कर 43 डिग्री से 31 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। न्यूनतम तापमान भी 24 डिग्री पर आ गया है। जबकि पहले यह 28 डिग्री था।
विज्ञापन

बारिश से आमजन को यदि गर्मी से राहत मिली है तो इससे भी ज्यादा खुशी किसानों के चेहरों पर देखने को मिल रही है। इससे सब्जी और गन्ने की फसल सूखने से बच गई हैं। इसके अलावा धान रोपाई ने भी जोर पकड़ लिया है। वहीं, मौसम विभाग ने मंगलवार तक बारिश होने की संभावना जताई है।
विज्ञापन

बारिश से कई जगहों पर जमा हो गया पानी
पानी की निकासी न होने की वजह से दिन के समय कई जगहों पर बारिश का पानी सड़कों किनारे जमा हो गया। कन्हैया साहिब चौक, जगाधरी बस स्टैंड के सामने, पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस जगाधरी के नजदीक, गाबा अस्पताल के नजदीक सड़क किनारे सुबह से शाम तक सड़क किनारे पानी जमा रहा। जिससे वाहन चालकों को बहुत दिक्कत हुई। शनिवार सुबह भी हल्की बूंदाबांदी हुई। लोगों ने बारिश की बूंदों का काफी आनंद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

धान रोपाई में आएगी तेजी
प्री-मानसून की बारिश से धान रोपाई में अब तेजी आएगी। काफी समय से बारिश न होने से किसान परेशान थे। एक तरफ धान रोपाई होनी थी तो दूसरी तरफ किसानों के सामने खेतों में खड़ी गन्ने की फसल व पशु चारे को बचाने की चुनौती थी। गर्मी की वजह से गन्ने की फसल मुरझाने लगी थी। गर्मी के कारण खेत पूरी तरह से सूख चुके थे। ऐसे में बारिश से खेतों में पानी आया है। इससे धान रोपाई से पहले खेतों को तैयार करने में किसानों को काफी मदद मिलेगी। यदि बारिश न होती तो उन्हें पानी के लिए ट्यूबवेल को ज्यादा चलाना पड़ता। जिससे उनका बिजली खर्च बढ़ जाता।
जिले में गत 24 घंटों में शनिवार सुबह आठ बजे तक हुई बारिश (एमएम में)
तहसील बारिश
जगाधरी 16
बिलासपुर 05
रादौर 19
छछरौली 04
सरस्वतीनगर 09
साढौरा 10
प्रतापनगर 02
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed