{"_id":"6148ea298ebc3e68a5057b93","slug":"paddy-arrival-starts-disorder-in-mandis-yamunanagar-yamuna-nagar-news-knl838803164","type":"story","status":"publish","title_hn":"धान की आवक शुरू, मंडियों में अव्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धान की आवक शुरू, मंडियों में अव्यवस्था
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माई सिटी रिपोर्टर
यमुनानगर। जिले की मंडियों में धान की आवक शुरू हो गई है और प्रशासन की तरफ से मंडियों में व्यवस्थाएं दुरुस्त नहीं की गई हैं। सरकारी खरीद भी 25 सितंबर से शुरू की जानी है। हालांकि बारिश के मौसम के चलते सरकारी खरीद एक अक्तूबर से शुरू की जा सकती है।
जिला उपायुक्त पार्थ गुप्ता ने सोमवार को अपने कार्यालय में धान खरीद से संबंधित अधिकारियों की बैठक ली और अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे धान खरीद के दौरान सुनिश्चित करें कि किसानों को अपनी फसल बेचने में किसी प्रकार की असुविधा न हों। उन्होंने यह निर्देश भी दिए कि जिन मंडियों में अभी भी इस वर्ष खरीदी गई गेहूं के स्टाक पड़े हैं, उन्हें वहां से तुरंत उठवाया जाए। इसके साथ-साथ यह भी सुनिश्चित करें कि सभी मंडियों में मजदूरों की भी सही व्यवस्था हो।
उन्होंने बताया कि जिला में 8 मंडियों और 5 खरीद केंद्रों सहित कुल 13 स्थानों पर धान खरीदी जाएगी और कुछ मंडियों में अभी भी धान खरीदी जा रही है। इसके अतिरिक्त भी अन्य स्थानों का चयन करने की ओर ध्यान दिया जाएगा ताकि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। इसके लिए उन्होंने सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए कि वे अन्य स्थानों का चयन भी शीघ्र कर लें, जहां पर धान खरीदी जा सकें।
विज्ञापन
उन्होंने पुलिस विभाग को निर्देश दिए कि प्रतापनगर अनाज मंडी के गेट के नजदीक पुलिस थाने के बाहर अवैध खनन में पकड़े गए जो वाहन खड़े हैं, उन्हें वहां से तुंरत हटवाए। उन्होंने बिजली विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि मंडियों में धान खरीद के सीजन में बिजली का कोई कट न लगे। उन्होंने बिजली अधिकारियों को निर्देश दिए कि सरस्वती नगर की अनाज मंडी विशेष ध्यान रखे कि बिजली का कोई कट न लगे। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि जिला की सभी अनाज मंडियों व अन्य खरीद केन्द्रों में रोशनी की पूरी व्यवस्था हों। उन्होंने यह भी कहा कि सभी मंडियों में सड़कों की मरम्मत का कार्य प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र अति शीघ्र दो-तीन दिन में ही पूरा किया जाए।
उपायुक्त पार्थ गुप्ता ने जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक को निर्देश दिए कि धान खरीद के समय मंडियों से खरीदे गए धान की उठान के लिए परिवहन ट्रकों का पर्याप्त मात्रा में प्रबंध रखें। उन्होंने जगाधरी, बिलासपुर व रादौर के उपमंडल अधिकारियों को भी निर्देश दिए कि वे अपने-अपने अधिकार क्षेत्रों में अनाज मंडियों का निरीक्षण करें और साथ ही साथ यह भी सुनिश्चित करें मंडियों में पेयजल व्यवस्था, बिजली व्यवस्था, सफाई व्यवस्था व सड़कों की मरम्मत का कार्य सही ढंग से हों। उन्होंने बताया कि इस धान खरीद के सीजन के दौरान खाद्य एवं आपूर्ति विभाग, हैफेड व हरियाणा वेयर हाउस की ओर से धान की खरीद की जाएगी। उपायुक्त ने जिला के धान उत्पादक किसानों से भी अपील की है कि वे अपने धान की फसल को अच्छी तरह से ही सूखाकर मंडियों में लाएं ताकि उन्हें अपनी कड़ी मेहनत से पैदा किए गए। धान की फसल का सही मूल्य मिल सकें और समय पर उनकी फसल बिक सकें।