फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Overload not stopping, fined one and a half lakh

Yamuna Nagar News: नहीं रुक रहा ओवरलोड, किया डेढ़ लाख जुर्माना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 14 May 2023 01:08 AM IST
विज्ञापन
Overload not stopping, fined one and a half lakh
क्षेत्र में ओवरलोड वाहनों का पहिया रुकने का नाम नहीं ले रहा। हालांकि विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है लेकिन रैकी ग्रुपों की मदद से अधिकांश वाहन टीम की कार्रवाई से बच निकलते है। डीटीओ विभाग की टीम ने चार ओवरलोड वाहनों को पकड़ा। जिन पर करीब डेढ़ लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। टीम के आने की सूचना रैकी ग्रुपों में वायरल होने से विभाग की टीम अधिक वाहनों पर कार्रवाई नहीं कर पाई। ओवरलोड वाहन चालकों ने या तो अपना रास्ता बदल दिया या फिर सड़क किनारे वाहन छोड़कर फरार हो गए। टीम के क्षेत्र से चले जाने के बाद फिर से सड़कों पर ओवरलोड वाहन सक्रिय हो गए। डीटीओ विभाग की टीम के कर्मचारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि चार ओवरलोड वाहनों को पकड़ा गया। जिनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई करते हए करीब डेढ़ लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। उन्होंने बताया कि उनकी टीम समय समय पर ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई कर रही है। उन्होंने वाहन चालकों से अपील की कि वह ओवरलोड लेकर सड़क पर न निकले। अगर कोई व्यक्ति ओवरलोड लेकर चलता मिला तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


अधिवक्ता वरयाम सिंह कहना है कि जब तक प्रशासन रैकी ग्रुपों पर अंकुश नहीं लगा पाता तब तक ओवरलोड व अवैध खनन पर पूर्ण रूप से अंकुश लगा पाना संभव नहीं है। कार्रवाई के लिए जब भी कोई टीम एरिया में आती है तो टीम के आने से पहले ही सूचना ओवरलोड वाहन चालकों तक पहुंच जाती है। जिस पर टीम के हाथ कुछ वाहन ही लग पाते हैं। अधिकारियों की रैकी होना उनकी खुद की सुरक्षा के लिए भी बड़ा खतरा है। अगर कोई रैकी करने वाला व्यक्ति पकड़ा भी जाता है तो उसके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई न होने से उनके हौंसले बुलंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed