{"_id":"69e7d991a20820cf95045619","slug":"out-of-control-fire-truck-crashes-into-house-wall-demolished-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1001-154772-2026-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: बेकाबू दमकल मकान में घुसी, दीवार ध्वस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: बेकाबू दमकल मकान में घुसी, दीवार ध्वस्त
Wed, 22 Apr 2026 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Wed, 22 Apr 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
दमकल की टक्कर लगने से गिरी घर की दीवार। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। ईस्माइलपुर गांव के खेतों में आग बुझाने जा रही दमकल मंगलवार दोपहर अनियंत्रित होकर मंडेबर गांव में एक मकान में जा घुसी। हादसे में मकान की दीवार ढह गई और गाड़ी का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, हालांकि नुकसान काफी हुआ है।
हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई और लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि जिस स्थान पर हादसा हुआ, वहां अक्सर बच्चे और बुजुर्ग बैठे रहते हैं। संयोग से घटना के समय वहां कोई मौजूद नहीं था। मकान मालिक इंद्रजीत सिंह ने बताया कि जिस कमरे में गाड़ी घुसी, उसमें आगे की ओर एक कमरा बना हुआ है, जहां पशु बांधे जाते हैं।
उनका परिवार सड़क के पार दूसरे मकान में रहता है। वह घर के बाहर बैठा था। तभी यमुनानगर की ओर से तेज रफ्तार में आई दमकल की गाड़ी तीखे मोड़ पर कट मारते हुए जोरदार धमाके के साथ दीवार तोड़कर अंदर घुस गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि छत के पिलर तक टूट कर गिर गए। मौके पर पहुंचे तो चालक और अन्य कर्मचारी सुरक्षित थे।
विज्ञापन
हालांकि आगे बैठे होमगार्ड के जवान को मामूली चोट आई। कमरे में बंधे पशु भी सुरक्षित थे जिन्हें मलबा हटाकर बाहर निकाला गया। इंद्रजीत सिंह ने आरोप लगाया कि चालक तेज रफ्तार में लापरवाही से वाहन चला रहा था और मोड़ पर गति कम नहीं की।
उन्होंने प्रशासन से नुकसान की भरपाई की मांग करते हुए थाने में शिकायत देने और चालक का मेडिकल कराने की बात कही है।
बच्चे को बचाने के प्रयास में हादसा : पंकज कुमार
वहीं, जिला दमकल अधिकारी पंकज कुमार ने बताया कि मोड़ काटते समय सामने एक वाहन आ गया, जिसे एक नाबालिग चला रहा था। उसे बचाने के प्रयास में फायर ब्रिगेड की गाड़ी अनियंत्रित होकर मकान से टकरा गई। मामले की जांच की जा रही है।