फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   other

आंगनबाड़ी वर्करों व हेल्परों ने परियोजना अधिकारी कार्यालय का किया घेराव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jan 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
other
आंगनबाड़ी वर्करों व हेल्परों ने मंगलवार को महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला परियोजना अधिकारी कार्यालय का घेराव किया। इससे पहले वह जिला सचिवालय के सामने अनाज मंडी गेट पर एकत्रित हुई और वहां से जुलूस की शकल में पीओ कार्यालय पर पहुंची। वर्करों व हेल्परों ने कार्यालय के सामने जमकर नारेबाजी की। इसकी अध्यक्षता जिला प्रधान रेखा सैनी ने व संचालन उपप्रधान सुनीता ने किया। यूनियन की राज्य महासचिव शकुंतला भी घेराव कार्यक्रम में पहुंची।
विज्ञापन

शकुंतला ने कहा कि किसी भी वर्कर व हेल्पर को घबराने की जरूरत नहीं है। आज आंगनबाड़ी यूनियन के आंदोलन के समर्थन में सभी संगठन आ खड़े हुए हैं। अब बात हमारी मांगों व मुद्दों की नहीं रही। बात अब हमारे मान सम्मान की है। उनकी मांगों का निपटारा करने की बजाय बड़ी संख्या में उन्हें सेवा से बर्खास्त किया जा रहा है। प्रधानमंत्री ने 2018 में आंगनबाड़ी वर्करों के मानदेय में 1500 रुपये व हेल्पर के मानदेय में 750 रुपये की बढ़ोतरी की घोषणा की थी। वर्करों को अर्धकुशल तथा हेल्परों को अकुशल श्रमिक का दर्जा भी अभी तक नहीं दिया गया। सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान महीपाल सोडे, जिला सचिव गुलशन भारद्वाज ने कहा कि सरकार अपनी ही घोषणाओं को लागू करने की बजाय आंदोलनरत महिलाओं को डराने, धमकाने व आंदोलन को तोड़ने के षड़यंत्र रच रही है। जिला प्रधान रेखा सैनी ने कहा कि 26 जनवरी को शहर में तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। 27 जनवरी को सरकार द्वारा मांगों को लागू न किए जाने के विरोध में काले झंडों के साथ सड़कों पर रोष मार्च निकालते हुए काला दिवस मनाया जाएगा। मौके पर सीटू कोषाध्यक्ष रामकुमार कांबोज, विनोद त्यागी, रोशन लाल, शोभन सिंह, एसकेएस कोषाध्यक्ष सतीश राणा, रिटायर्ड संघ से जिला सचिव जोत सिंह, अनिता साढौरा, नायब कौर, शशि, बलजिंद्र कौर, दयावती, सुनीता करेहड़ा, दीपमाला, गुरजोत, रजनी, रविंद्र कौर, कर्मा देवी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed