फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Opposed the budget by distributing pamphlets

Yamuna Nagar News: पर्चे बांटकर किया बजट का विरोध

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Feb 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Opposed the budget by distributing pamphlets
रादौर बस स्टैंड पर सरकार विरोधी पोस्टर दिखाते पार्टी के सदस्य। स्वयं
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के जिला सचिव प्यारेलाल तंवर और धर्मपाल टप्परवाल की अध्यक्षता में सोमवार को शहर के नए बस स्टैंड पर पर्चा बांटकर केंद्रीय बजट 2025-26 का विरोध किया। उन्होंने कहा कि यह बजट आम जनता की तात्कालिक और बुनियादी आवश्यकताओं के साथ विश्वासघात है और असमानता, निजीकरण को बढ़ावा देता है।
बेरोजगारी, खाद्य सब्सिडी, कृषि और संबद्ध गतिविधियों, शिक्षा स्वास्थ्य, ग्रामीण विकास, सामाजिक कल्याण व शहरी विकास पर खर्च को पूरी तरह नजरअंदाज करता है। मनरेगा के लिए आवंटन 86 हजार करोड़ रुपये में कोई वृद्धि नहीं की गई। आयकर छूट 12 लाख रुपये तक बढ़ाने का बहुत ढिंढोरा पीटा गया। वामपंथी पार्टियां इस बजट में शामिल सभी जन विरोधी प्रस्तावों को खारिज करती हैं और मांग करती हैं कि आमजन को राहत पहुंचाने के लिए 200 के लगभग डॉलर अरबपतियों पर चार प्रतिशत कर और कॉरपोरेट टैक्स बढ़ाया जाना चाहिए।
विज्ञापन

खाद्य सब्सिडी में बढ़ोतरी करके सार्वजनिक वितरण प्रणाली को मजबूत किया जाए। अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति सेक्टर के लिए, महिलाओं व बच्चों के विकास के लिए बजट बढ़ाया जाए व परियोजना कर्मियों के वेतन में बढ़ोतरी की जाए। वामपंथी नेताओं ने अमेरिका द्वारा भारत के बेरोजगार युवाओं को हथकड़ियों व जंजीरों में जकड़ कर जहाज द्वारा वापस भेजने की कड़े शब्दों में निंदा की। इस अवसर पर महिपाल चमरौड़ी, सोमनाथ, संजय चमरौड़ी, बंताराम, अजमेर सिंह संधू, अशोक कुमार और रामपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed