फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Operation Rescue run in the help of torch light

टार्च के सहारे चला रेसक्यू ऑपरेशन

Tue, 05 Aug 2014 12:48 AM IST
राहुल शर्मा /अमर उजाला यमुनानगर
राहुल शर्मा /अमर उजाला यमुनानगर Updated Tue, 05 Aug 2014 12:48 AM IST
विज्ञापन
Operation Rescue run in the help of torch light
रविवार रात बाड़ीमाजरा पुल के समीप पश्चिमी यमुना नहर में गिरी कार और उसमें सवार लोगों की तलाश के लिए प्रशासन द्वारा शुरू किए गए रेसक्यू ऑपरेशन में प्रशासनिक खामियां बड़ी बाधा बनी।
विज्ञापन


रेसक्यू ऑपरेशन करीब 45 मिनट देरी से शुरू हुआ, उस पर घटनास्थल पर रोशनी का कोई प्रबंध न होने के कारण पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी ट्रॉर्चों का सहारा लेते दिखे, जो नहर में दूर तक प्रकाश कर पाने में नाकाफी साबित हुई।
विज्ञापन


जिसकी वजह से रेसक्यू ऑपरेशन टीम में शामिल गोताखोरों में सुखराम, राजीव, अमर, वीरेंद्र को नहर में कार व उसमें सवार लोगों की तलाश में परेशानी हुई।

हालांकि रात साढ़े ग्यारह बजे गोताखोरों को नहर में कार दिखाई दे गई और करीब एक बजे तक क्रेन की मदद से उसे बाहर निकालने की जद्दोजहद चलती रही। लेकिन नहर में पानी के तेज बहाव के कारण कार में क्रेन का एंगल नहीं फंस पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेसक्यू टीम ने रात में कार को नहर से बाहर निकालने में असमर्थता जताई। जिसके बाद सोमवार सुबह रेसक्यू ऑपरेशन दोबारा शुरू किया गया और घंटों की मशक्कत के बाद दोपहर करीब बारह बजे कार को बाहर निकाला जा सका।

चेतावनी बोर्ड तो लगाए, पर आज तक नहीं लगी रेलिंग
पश्चिमी यमुना नहर में लोगों के डूबने की बढ़ती घटनाओं को लेकर प्रशासन की ओर से बाड़ीमाजरा पुल पर चेतावनी बोर्ड लगाए थे। जिन पर नहर में और उसके किनारों पर नहाने व कपड़े धोने पर पाबंदी के निर्देश दिए गए हैं, लेकिन इन निर्देशों का पालन कराने के लिए कोई वहां मौजूद नहीं है।

कहने को पुल के समीप ही एक पुलिस नाका के लिए क्वार्टर बना है, लेकिन वह भी सुबह-शाम सुनसान रहता है। जिसका अंदाजा इस पर लगे तालों पर लगे जंग को देखकर सहज ही लगाया जा सकता है।


इसके अलावा बाड़ीमाजरा पुल के एक ओर तो रेलिंग बनी है, दूसरी ओर अब तक रेलिंग नहीं बनाई जा सकी है। जबकि इस ओर ओपी जिंदल पार्क में पहुंचने वाले लोग गाड़ी पार्क करते हैं।

स्थानीय लोगों की मानें तो रविवार रात जिस जगह हादसा हुआ, वहां रेलिंग या बड़े थडे़ बने होते तो यह हादसा नहीं होता और इसमें लोगों की जान बच पाती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed