फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Open theater and auditorium will be built in the city with Rs 47.33 crores

Yamuna Nagar News: शहर में 47.33 करोड़ से तैयार होगा ओपन थियेटर और ऑडिटोरियम

Sat, 17 Feb 2024 04:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 17 Feb 2024 04:14 AM IST
विज्ञापन
Open theater and auditorium will be built in the city with Rs 47.33 crores
यमुनानगर। नगर निगम ने शहर में बनने वाले ओपन एयर थिएटर व ऑडिटोरियम के लिए ई-निविदा लगा दी है। इसके निर्माण पर 47.33 करोड़ खर्च का अनुमान है। जिस भी सोसाइटी या ठेकेदार को निविदा का वर्क अलॉट होगा, उसे 29 माह 20 दिन में कार्य पूरा करना है। यानी पहली बार में लगी ई निविदा की प्रक्रिया पूरी होने पर अप्रैल-मई तक वर्क अलॉट हो जाता है तो वर्ष 2026 में अक्टूबर-नवंबर तक ओपन एयर थिएटर व ऑडिटोरियम बनकर तैयार हो सकता हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार दिव्य नगर योजना के तहत इस प्रोजेक्ट पर सरकार ने पिछले वर्ष फरवरी-मार्च में मंजूरी दे दी थी। इस पर नगर निगम अफसरों ने निर्माण के लिए सेक्टर 17 और गुरुनानकपुरा के बीच खाली पड़ी 5.45 एकड़ जमीन चिह्नित की थी। इसके लिए बजट पर भी मंजूरी मिलने पर ई-टेंडर कर दिया है। ओपन एयर थिएटर व ऑडिटोरियम का डिजाइन कुरुक्षेत्र के आर्किटेक्ट से तैयार कराया गया है। डिजाइन के मुताबिक प्रवेश और बैक साइड में पार्किंग होगी, जिसकी 300 कार पार्किंग की क्षमता होगी। फ्रंट पर ओपन एयर थिएटर होगा, जिसमें खुले आसमान के नीचे मंच और उसके सामने 500 सीटिंग (बैठने की क्षमता) होगी। मंच के साथ मेकअप व अन्य रूम होंगे। ओपन एयर थिएटर के पीछे एक हजार लोगों के बैठने की क्षमता वाला ऑडिटोरियम होगा। इसके अलावा वीआईपी, कांफ्रेंस व अन्य कार्याें के लिए कमरे होंगे। कई जगह पर महिलाओं व पुरुषों के अलग-अलग टायलेट होंगे। इसके अलावा थिएटर, ऑडिटोरियम से लेकर ग्रीनरी, लाइटिंग और सीसीटीवी कैमरे होंगे।
विज्ञापन

ये होगा फायदा
अभी मंडियों और स्टेडियमों के अलावा खुले में या शिक्षण संस्थानों और धर्मशालाओं व निजी पैलेसों में सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक व राजनीतिक कार्यक्रम होते हैं। इसके अलावा सरकारी स्तर पर ऐसा स्थान नहीं है, जहां एक साथ 500 से 1500 लोगों का कार्यक्रम हो सकें। हालांकि कई कम्युनिटी सेंटर हैं और कई बन रहे हैं, पर उनकी सीटिंग क्षमता कम है और कई कम्युनिटी सेंटर बदहाल हैं। ऐसे में सरकारी स्तर पर ओपन एयर थिएटर व ऑडिटोरियम बनने से निर्धारित शुल्क पर सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक व राजनीतिक कार्यक्रम हो सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन-
नगर निगम की ओर से ओपन एयर थिएटर व ऑडिटोरियम के निर्माण के लिए ई टेंडर लगा दिया गया है। इसमें सोसाइटियां व एजेंसी 11 मार्च तक बिड कर सकती हैं।
-आयुष सिन्हा, आयुक्त, नगर निगम, यमुनानगर-जगाधरी।
---------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed