{"_id":"6a0f5f7daa898e600506322e","slug":"only-one-complaint-received-at-the-resolution-camp-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1001-156460-2026-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: समाधान शिविर में आई सिर्फ एक शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: समाधान शिविर में आई सिर्फ एक शिकायत
Fri, 22 May 2026 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 22 May 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
जिला सचिवालय में समाधान शिविर में लोगों की समस्याएं सुनते अधिकारी। डीआईपीआरओ
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से प्रशासन की ओर से समाधान शिविर लगाए जा रहे हैं। जिला सचिवालय में वीरवार आयोजित समाधान शिविर सिर्फ एक ही शिकायत लेकर फरियादी पहुंची। इस शिकायत का मौके पर समाधान नहीं हो सका। यह शिकायत संबंधित अधिकारियों को भेज दी गई।
समाधान शिविर डीडीपीओ नरेंद्र सिंह के नेतृत्व में लगाया गया। शिविर में यमुनानगर निवासी सुदेश रानी ने दी शिकायत में आरोप लगाया कि उनसे अवैध रूप से पैसे मांगे जा रहे हैं। वहीं पैसे न देने पर झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी जा रही है। शिकायत पर अधिकारियों ने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
डीसी प्रीति ने कहा कि जिला प्रशासन का मुख्य उद्देश्य लोगों की समस्याओं का शीघ्र और पारदर्शी समाधान सुनिश्चित करना है। इसी उद्देश्य से प्रशासन द्वारा समय-समय पर समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने बताया कि प्रशासनिक अधिकारी गांवों में जाकर भी घर-द्वार पर समाधान शिविर लगाकर लोगों की समस्याओं का निपटान कर रहे हैं।
विज्ञापन
जिला सचिवालय में प्रत्येक सोमवार और वीरवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक समाधान शिविर लगाए जा रहे हैं। इन शिविरों में विभिन्न विभागों के अधिकारी शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित कर रहे हैं। अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि शिकायतों के निपटारे में किसी प्रकार की लापरवाही या देरी न बरती जाए। शिविर में डीसी कार्यालय के अधीक्षक अतुल कुमार, विशेष सदस्य जगदीश बब्बर, नीरज गुप्ता, खरैती लाल बतरा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।