फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   only 14 stalls will get permission

दीवाली पर पटाखा बेचने के लिए केवल 44 स्टाल को ही मिलेगी परमिशन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2020 11:44 PM IST
विज्ञापन
only 14 stalls will get permission
जिलाधीश मुकुल कुमार ने बताया कि दीपावली पर्व के शुभ अवसर पर एक्सपलोजिव रूल्ज 2008 के नियम 84 एवं 88 के तहत निषेध आदेश जारी किए गए हैं। जिनके अनुसार कोई भी व्यक्ति निश्चित किए गए स्थानों के अतिरिक्त आतिशबाजी एवं पटाखों की बिक्री नहीं कर सकता है। इन स्थानों पर निश्चित किए गए स्टालों की संख्या के अनुसार ही फुटकर लाइसेंस जिलाधीश कार्यालय द्वारा जारी किए जाएंगे। इच्छुक व्यक्ति अपने आवेदन पत्र 2 नवम्बर से 4 नवम्बर सायं 5 बजे तक जिलाधीश कार्यालय की पीएलए शाखा कमरा नम्बर 108 में जमा करवा सकते है। निश्चित स्टालों की संख्या से अधिक आवेदन प्राप्त होने पर नगराधीश यमुनानगर, जिला राजस्व अधिकारी यमुनानगर व दमकल केन्द्र अधिकारी यमुनानगर की गठित कमेटी की अध्यक्षता में जिला सचिवालय के कमरा नम्बर 203 सभाकक्ष में 5 नवम्बर को दोपहर बाद 3 बजे ड्रा निकाला जाएगा। जिलाधीश मुकुल कुमार ने बताया कि माननीय उच्च न्यायालय के आदेशानुसार 20 प्रतिशत ही पटाखों के स्टाल अलॉट किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष पटाखों की 220 स्टाल अलॉट किए गए थे। उन्होंने बताया कि इस बार केवल 44 पटाखों के स्टाल अलॉट किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि निश्चित किए गए स्थानों में रेलवे ग्राउंड रेलवे वर्कशाप यमुनानगर में 10 स्टाल, कैम्पिंग ग्राउंड पुरानी कचहरी जगाधरी की पूर्व दिशा में 10 स्टाल, सेक्टर-18 हुड्डा का मैदान कार्यालय के सामने उत्तर दिशा में 8 स्थान, खण्ड विकास एवं पंचायत कार्यालय सरस्वती नगर के सामने वाली जगह पर 1 स्टाल, राजकीय माडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल बिलासपुर के खेल का मैदान 2 स्टाल, राजकीय उच्च विद्यालय छछरौली का खेल का मैदान 4 स्टाल, बॉम्बेपुर रोड पर स्थित खेल का मैदान प्रतान नगर 1 स्टाल, हिंदु स्कूल सढौरा का खेल का मैदान नजदीक पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस 3 स्टाल तथा खण्ड विकास एवं पंचायत कार्यालय रादौर एवं नगर पालिका कार्यालय रादौर के बीच में खाली मैदान में 5 स्टालों में आतिशबाजी एवं पटाखों की बिक्री की जा सकती है और इन्हीं स्थानों के लिए लाइसेंस जिलाधीश कार्यालय द्वारा जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed