{"_id":"68001a93c71443ef3005ebf0","slug":"one-vehicle-involved-in-illegal-mining-seized-two-challaned-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1022-136267-2025-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: अवैध खनन में लगा एक वाहन जब्त, दो के चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: अवैध खनन में लगा एक वाहन जब्त, दो के चालान
Thu, 17 Apr 2025 02:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Thu, 17 Apr 2025 02:31 AM IST
विज्ञापन
यमुनानगर। जिला प्रशासन व खनन विभाग की टीमों ने 2080 वाहनों की जांच कर एक वाहन जब्त किया। वहीं दो वाहनों के चालान किए। इन पर चार लाख 83 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। डीसी पार्थ गुप्ता ने बताया कि प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार प्रदेश में अवैध खनन करने वाले लोगों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है।
इसके लिए अलग-अलग स्तर पर टीमों का गठन करते हुए निगरानी की जा रही है। जिले में अवैध खनन एवं परिवहन को रोकने के लिए प्रशासन प्रतिबद्ध है और समुचित प्रयास निरंतर जारी हैं। इसी के तहत एसडीएम छछरौली की टीमों ने 1259, एसडीएम जगाधरी की टीमों ने 293, एसडीएम रादौर की टीमों ने 337 वाहनों की चेकिंग की।
एसडीएम व्यासपुर की टीम ने 191 वाहनों की चेंकिंग के दौरान एक वाहन जब्त किया। दो वाहनों का चालान कर चार लाख 83 हजार रुपये का जुर्माना किया। संवाद