फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   One trip of roadways buses reduced on Shimla, Rohtak route

Yamuna Nagar News: शिमला, रोहतक रूट पर रोडवेज बसों का एक-एक फेरा हुआ कम

Thu, 20 Jun 2024 05:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 20 Jun 2024 05:13 AM IST
विज्ञापन
One trip of roadways buses reduced on Shimla, Rohtak route
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। गर्मी का असर हरियाणा रोडवेज की बस सेवा पर पड़ रहा है। कई रूटों पर बसों में यात्रियों की संख्या कम हुई है। इस बीच रूटों पर बसों के फेरे कम कर दिए गए हैं। यमुनानगर डिपो के शिमला व रोहतक रूट पर भी बसों का एक-एक फेरे कम किया है।
शिमला के लिए डिपो की यमुनानगर से तीन समय बस थी, जो अब दो समय हो गई है। ऐसे ही रोहतक के लिए डिपो की बस का 7.20 बजे का समय बंद हो गया है। इस तरह रूटों पर बसों के फेरे कम होने से रोडवेज को भी आय का नुकसान होने लगा है। ज्ञात हो कि हरियाणा रोडवेज के यमुनानगर डिपो की बस का शिमला के लिए यमुनानगर बस स्टैंड से सुबह 5.30, 6.30 व 7.00 बजे का हैं। इसमें सात बजे का समय बंद किया गया है। वजह रूट पर यात्रियों की कमी बताई जा रही है।
विज्ञापन

पड़ोसी जिले सहारनपुर के लिए यमुनानगर डिपो से रोडवेज बसों की सेवा नाममात्र है। हालात ये हैं कि यमुनानगर डिपो की सहारनपुर रूट पर दोपहर एक बजे के बाद कोई बस नहीं है। इसके बाद जिले के लोग सहारनपुर व हरियाणा के अन्य जिलों के डिपो की बसों के इंतजार में रहते हैं या ट्रेन व निजी वाहनों के सहारे आ-जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसा तब है, जब यमुनानगर से सहारनपुर हजारों विद्यार्थी व नौकरीपेशा वर्ग का आना-जाना हैं, वहीं सैकड़ों दुकानदार व व्यापारी भी दोनों जिलों में माल लेने व भेजने आते-जाते हैं। जो रूट पर डिपो की रोडवेज बसों के समय कम होने के चलते अन्य संसाधनों पर निर्भर हैं। बस स्टैंड पर सहारनपुर जाने के लिए पहुंचे अमित, योगेश, हरीश ने बताया कि रोज या सप्ताह में काम के सिलसिले में सहारनपुर से यमुनानगर आना-जाना है।

इसके लिए ज्यादातर ट्रेन का सहारा लेते हैं, पर कई बार ट्रेन छूटने पर रोडवेज बसों के जरिए आते-जाते हैं। किंतु यमुनानगर डिपो की बसों के सहारनपुर के लिए समय नाममात्र हैं। केवल पांच-सात समय ही डिपो की बसों के यमुनानगर बस स्टैंड से समय हैं, जिसके बाद कोई बस नहीं है। ऐसे ही सहारनपुर से वापसी में भी डिपो की बसें नाममात्र होने से दोनों जिलों के लोगों को आने-जाने में परेशानी होती है।
मांग के अनुसार प्रत्येक रूट पर बसें हैं। कोई मांग आती है तो नियमानुसार कार्रवाई होगी। - संजय रावल, जीएम रोडवेज, यमुनानगर डिपो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed