{"_id":"68e6b0d96ea844fef00dc2c4","slug":"one-person-named-in-the-case-of-making-indecent-remarks-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1022-145092-2025-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: अभद्र टिप्पणी करने के मामले में एक नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: अभद्र टिप्पणी करने के मामले में एक नामजद
Thu, 09 Oct 2025 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Thu, 09 Oct 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
यमुनानगर। सोशल मीडिया पर मां-बेटी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में थाना रादौर पुलिस ने एक आदमी को नामजद किया है। इस पर मां-बेटी को जातिसूचक शब्द कहने के आरोप हैं। थाना रादौर क्षेत्र के निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गुरजंत नाम का आदमी सोशल मीडिया पर उनके व बेटी के बारे में अभद्र टिप्पणी कर रहा है। 29 सितंबर को भी गुरजंत ने उन दोनों के खिलाफ इंस्टाग्राम पर गलत टिप्पणी की। साथ ही उन्हें जातिसूचक शब्द भी कहे। इस शिकायत पर पुलिस ने गुरजंत को विभिन्न धाराओं में नामजद कर लिया।
विज्ञापन