{"_id":"62057949260241213c2c1e4d","slug":"one-person-died-due-to-corona-epidemic-181-new-cases-were-found-yamuna-nagar-news-knl98590925","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना महामारी से एक व्यक्ति की मौत, 181 नए केस मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना महामारी से एक व्यक्ति की मौत, 181 नए केस मिले
विज्ञापन
यमुनानगर। कोरोना से वीरवार को साढौरा के काजियान मोहल्ला में 67 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। वे कुछ दिनों से ईएसआई अस्पताल जगाधरी में भर्ती थे। स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना नियमावली के अनुसार मृतक का अंतिम संस्कार कराया। वहीं, वीरवार को जिले में कोरोना के 181 नए केस मिले हैं। जबकि 173 लोग महामारी को मात देकर घर लौट गए हैं। अब जिले में कोरोना का रिकवरी रेट 97.86 प्रतिशत हो गया है। ये जानकारी डीसी पार्थ गुप्ता ने दी।
उन्होंने बताया कि जिले में कुल आबादी का 49.25 प्रतिशत का कोरोना टेस्ट हो चुका है। अब तक जिले में कुल 30106 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें से 80 यमुनानगर के बाहर अन्य स्थानों के हैं। अब तक जिले में 29462 लोग ठीक हो चुके हैं। डीसी ने लोगों से अपील की है कि वह कोरोना से बचाव के लिए कोरोना गाइडलाइन का पालन करें। बाहर निकलते समय हमेशा मास्क पहने। छींकते समय नाक पर रूमाल अवश्य रखें, बार-बार हाथ धोएं और सैनिटाइजर अपने साथ रखें।
--------
अब जिले में 190 सक्रिय केस
सिविल सर्जन विजय दहिया ने बताया कि अब जिले में फिलहाल कोरोना के 190 सक्रिय केस हैं। इसमें से 136 लोगों को घर पर आइसोलेट किया गया है, जबकि 54 अस्पताल में दाखिल हैं। अभी तक कुल 592049 सैंपल लिए गए हैं, जिनमें से 555199 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जबकि 2472 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है। जिला में 861 सूक्ष्म निगरानी सक्रिय क्षेत्र हैं।
विज्ञापन
-----------
100 से अधिक लोगों के लिए लेनी होगी अनुमति
डीसी पार्थ गुप्ता ने आदेश जारी किए कि सभी सरकारी व निजी कार्यालय अब पूर्ण क्षमता के साथ खुलेंगे। नियमित सैनिटाइजेशन का ध्यान रखेंगे। 100 से अधिक लोगों के एकत्रित होने के लिए डीसी कार्यालय से अनुमति लेनी होगी। सभी मनोरंजक पार्क 50 प्रतिशत क्षमता के साथ खुलेंगे। बीटूबी एग्जीबिशन 50 प्रतिशत क्षमता के साथ लगाई जा सकती है।