फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   One of the youths who came to steal was caught, the other absconded

चोरी करने आए युवकों में से एक दबोचा, दूसरा फरार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jul 2022 02:42 AM IST
विज्ञापन
One of the youths who came to steal was caught, the other absconded
शहर के एक ईंट भट्टे पर रह रहे मजदूरों के क्वार्टर में दो युवकों ने रात को चोरी का प्रयास किया। लेकिन मजदूरों ने दो में से एक युवक को दबोच लिया और उसकी जमकर धुनाई कर डाली। जबकि उसका दूसरा साथी फरार हो गया। मजदूरों ने मामले की सूचना 112 नंबर पर पुलिस को दी। मजदूरों ने चोरी करने आए युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर दो युवकों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया है। पकड़े गए युवक रादौर के रहने वाले बताए जा रहे हैं। रादौर में ईंट भट्टे पर काम करने वाले कुलदीप सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह मजदूरों के अन्य परिवारों के साथ ईंट भट्टे पर बने क्वार्टर में रहते हैं। आठ जुलाई की रात को जब सभी मजदूर अपने क्वार्टर में सो रहे थे, तो लगभग 12 बजे 2 अज्ञात युवकों ने उनके घरों में घुस कर मोबाइल व अन्य सामान चोरी करने का प्रयास किया। इस दौरान वह सब जाग गए और उन्होंने मौके से गौरव को चोरी करते पकड़ा। वहीं उसका दूसरा साथी चीनू मौके से फरार हो गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed