फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   One of the friends celebrating the New Year was swept away in a canal

Yamuna Nagar News: नया साल मना रहे दोस्तों में से एक नहर में बहा

Fri, 02 Jan 2026 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 02 Jan 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
One of the friends celebrating the New Year was swept away in a canal
प​श्चिमी यमुना में डूब गए युवक की तलाश करता उसका साथी।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। नया साल का जश्न मनाने पानीपत से जिले के गांव कश्मीरगढ़ पहुंचे पांच दोस्तों के लिए यह खुशियों भरा पल कभी न भूलने वाला दर्द बन गया। दिनभर मौज-मस्ती करने के बाद देर शाम सभी दोस्त पश्चिमी यमुना नहर के पास पहुंचे। यहां एक युवक नहाने के दौरान नहर के पानी में बह गया। अंधेरा होने कारण उसकी तलाश नहीं हो सकी। शुक्रवार की सुबह उसकी तलाश के लिए फिर अभियान चलाया जाएगा।
पानीपत के थाना इसराना के गांव लाखोगुहाना निवासी देवेंद्र (40) अपने साथी सुरजीत, संदीप व प्रवीण सहित के साथ यमुनानगर आया था। देर शाम सभी दोस्त पश्चिमी यमुना नहर के पास पहुंचे। देवेंद्र ने नहर के पानी में नहाने का विचार बनाया। ठंड और रात के समय को देखते हुए कुछ साथियों ने नहर में उसे उतरने से मना भी किया। बताया जा रहा है देवेंद्र अपनी जिद पर अड़ गया और नहाने के लिए नहर में उतर गया। किसी को अंदेशा नहीं था कि यह जिद उसकी जान पर भारी पड़ जाएगी।
विज्ञापन

रात का समय, कड़ाके की ठंड और नहर की गहराई को देखते हुए दोस्तों ने अपने साथी देवेंद्र को काफी समझाया, लेकिन वह नहीं माना। जैसे ही वह नहर में उतरा, तेज बहाव के कारण कुछ ही पलों में देवेंद्र काफी आगे बह गया। जब तक साथी कुछ समझ पाते, देवेंद्र की वापसी मुश्किल हो चुकी थी। अपने साथी को डूबता देख दोस्तों ने शोर मचाया और मदद के लिए आसपास के लोगों को आवाज दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही गोताखोर को मौके पर बुलाया गया। गोताखोर अमर सिंह ने बताया कि नहर का पानी बेहद ठंडा है और अंधेरा होने के कारण दृश्यता भी नहीं है। ऐसे हालात में देवेंद्र की तलाश करना संभव नहीं हो सका। प्रयासों के बावजूद उसका का सुराग नहीं लग पाया।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। युवक के दोस्तों से पूछताछ की। नहर में बह गए युवक की काफी तलाश की गई है। कुछ पता नहीं चल पाया। शुक्रवार को दोबारा सर्च ऑपरेशन शुरू किया जाएगा। गोताखोरों की टीम नहर में युवक की तलाश करेगी। -सतीश, एसएचओ, थाना बूड़िया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed