फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   One more accused of misdeed a teenager arrested, Yamunanagar

किशोरी से दुष्कर्म का एक और आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Apr 2021 01:31 AM IST
विज्ञापन
One more accused of misdeed a teenager arrested, Yamunanagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। गांधी नगर थाना पुलिस ने 13 साल की लड़की के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में शनिवार रात एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान शादीपुर निवासी प्रदीप उर्फ सन्नी के नाम से हुई है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया। वहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
पुलिस अभी तक इस मामले में सात आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। इनमें से चार आरोपी किशोरी से संबंध बना चुके है। आरोपी सोनू व उसकी पत्नी रीटा किशोरी से गलत काम करवाती थी। आरोपी पूजा के घर गलत काम किया जाता था। आरोपी सोनू व उसकी पत्नी रीटा रिमांड पर है। सोमवार को उनका रिमांड खत्म हो रहा है।
विज्ञापन

रिमांड के दौरान आरोपियों से किशोरी से गलत काम करने वालों के बारे में पूछताछ की जा रही है। गांधी नगर थाना प्रभारी जसबीर सिंह का कहना है कि मामले में एक और आरोपी को शनिवार रात गिरफ्तार किया गया। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। आरोपी सोनू व उसकी पत्नी रीटा से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये था मामला
किशोरी के पिता ने गांधीनगर पुलिस को दी गई शिकायत में बताया था कि उनके पड़ोस में रिया उर्फ रीटा व उसका पति सोनू किराये के मकान में रहता थे। व्यक्ति ने बताया था कि वह प्लाइवुड फैक्टरी में काम करता है और पत्नी भी लोगों के घरों में काम करती है। उसकी 13 वर्षीय बेटी सरकारी स्कूल में छठी कक्षा की छात्रा है। बड़ी बेटी की काफी समय से तबीयत खराब चल रही थी। उसकी मां वजह पूछी, तब उसने आपबीती बताई। बेटी ने मां को बताया था कि रिया उर्फ रीटा व उसका पति सोनू उसे बाइक पर घुमाने के बहाने ले जाते थे, जहां अलग-अलग लड़कों से गलत काम कराया गया। साथ ही बेटी को इस बारे किसी को बताने पर माता-पिता को जान से मारने की धमकी भी दी। शिकायत पर पुलिस ने मामले में आरोपी दंपती को नामजद करते हुए अन्य पर दुष्कर्म व पोक्सो एक्ट समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed