फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   One lakh withdrawn from businessman's bank account, Yamunanagar

व्यवसायी के बैंक खाते से निकाले एक लाख

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jul 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
One lakh withdrawn from businessman's bank account, Yamunanagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। खुद को बैंक कर्मी बताकर साइबर ठग महिला ने सेक्टर 17 निवासी पंकज सेठी के खाते से 109724 रुपये निकाल लिए। आरोपी महिला ने क्रेडिट कार्ड जारी करने की बात कहकर सेठी को जाल में फंसाया। इसके बाद उसके खाते से रुपये निकाल लिए। पुलिस ने सेठी की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर लिया है।
सेक्टर-17 निवासी पंकज सेठी ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि उसका ट्रेन की टिकट बुक करने का व्यवसाय है। चार जून को वह घर पर था। उनके पास एक नंबर से फोन आया। फोन करने वाली महिला ने अपना नाम स्नेहा शर्मा बताया। महिला ने बताया कि वह एसबीआई कर्मी है। उसने कहा कि बैंक की ओर से आपको क्रेडिट कार्ड जारी किया जा रहा है। महिला ने कहा कि उन्हें शुरुआत में क्रेडिट कार्ड वर्चुअल ईमेल से भेजा जाएगा। इसके 49 रुपये लगेंगे। उसने ऑनलाइन फीस देनी चाही, लेकिन प्रक्रिया पूरी नहीं हुई।
विज्ञापन

महिला ने जल्द क्रेडिट कार्ड जारी करने का आश्वासन देकर फोन काट दिया। इसके बाद उन्होंने अपना बैलेंस चेक किया तो उसके खाते से 109824 रुपये निकल गए थे। जब उसने आरोपी महिला के नंबर पर संपर्क किया तो वह नंबर बंद आया। सेठी का कहना है कि उसके साथ यह ऑन लाइन ठगी हुई है। इस शिकायत पर सेक्टर 17 थाना पुलिस ने अज्ञात महिला पर धोखाधड़ी के आरोप में मामला दर्ज किया है। सेक्टर 17 थाना प्रभारी राकेश राणा ने बताया कि पुलिस साइबर सेल की मदद से ठग की तलाश में जुट गई है। जल्द ही उसका पता लगाकर गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed