फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   one hundred seven old Mohanlal, resident of Jagadhri, Yamunanagar, has been voting continuously for 70 years

Haryana: उम्र ढल गई, कमर झुक गई, आंख व कान भी दे रहे जवाब; मोहन लाल सेठी का मतदान के लिए उत्साह बरकरार

Sat, 11 May 2024 11:12 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, जगाधरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जगाधरी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 11 May 2024 11:12 AM IST
सार

मोहनलाल सेठी अपनी चार पीढ़ियों के संग एक ही घर में रहते हैं। उन्होंने बताया कि वे 1946 में पाकिस्तान से आकर यहां बस गए थे। इससे पहले स्वतंत्रता आंदोलन के न सिर्फ वह गवाह रहे हैं बल्कि उसमें बढ़ चढ़कर हिस्सा भी लिया। उससे जुड़ी तमाम यादें आज भी उनके जेहन में कायम है।

विज्ञापन
one hundred seven old Mohanlal, resident of Jagadhri, Yamunanagar, has been voting continuously for 70 years
मोहनलाल सेठी - फोटो : संवाद

विस्तार

उम्र ढल गई, कमर झुक गई, आंख और कान जवाब देने लगे हैं पर लोकतंत्र के उत्सव का उत्साह कम नहीं हुआ। बात हो रही है जगाधरी शहर की इंदिरा मार्केट कॉलोनी निवासी 107 वर्षीय मोहन लाल सेठी की जो 25 मई को एकबार फिर मतदान के लिए उत्साहित हैं। उन्होंने बताया कि 1952 से वे लगातार अपने मताधिकार का प्रयोग करते आ रहे हैं।

विज्ञापन


मोहनलाल सेठी अपनी चार पीढ़ियों के संग एक ही घर में रहते हैं। उन्होंने बताया कि वे 1946 में पाकिस्तान से आकर यहां बस गए थे। इससे पहले स्वतंत्रता आंदोलन के न सिर्फ वह गवाह रहे हैं बल्कि उसमें बढ़ चढ़कर हिस्सा भी लिया। उससे जुड़ी तमाम यादें आज भी उनके जेहन में कायम है। उन्होंने बताया कि 15 अगस्त 1947 को जब आजादी मिली तो हर तरफ जश्न मनाया गया। उस दौरान जगाधरी के झंडा चौक (नगर निगम कार्यालय के सामने) पर पहली बार ध्वजारोहण किया गया था।
विज्ञापन


तब वहां उनके सहित कुल चार लोग ही थे, जिसमें दो नगर पालिका के कर्मचारी थे। लोगों को बंटवारे में अपनों को खोने का दुख था। इसके बाद 1952 में जब चुनाव हुआ तो वे भी मतदान के लिए गए थे। पहली बार मतदान केंद्र पुरानी एसडीएम कोर्ट के पास बने सरकारी भवन के कमरों में बना था। लोगों को मतदान का महत्व नहीं पता था। धीरे-धीरे समय बदला तो यह लोकतंत्र का उत्सव बन गया। मोहन लाल कहते हैं कि वो 25 मई को जरूर मतदान करेंगे। बच्चों को भी इसके लिए प्रेरित करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed