फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   one died

युवक की सड़क हादसे में मौत, दो गंभीर

Tue, 27 Oct 2015 12:40 AM IST
yamunagar buero
yamunagar buero Updated Tue, 27 Oct 2015 12:40 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सिविल अस्पताल जगाधरी में रेफर कर दिया गया। मृतक की पहचान नया बाजार रायपुर (सहारनपुर) निवासी के रूप में हुईं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जगाधरी भेज दिया वहीं, आरोपियों पर केस कर लिया।

पुलिस को दी शिकायत में फतेहगढ़ तुंबी निवासी बलवान सिंह ने बताया कि वह भाई अमरपाल के साथ ट्रॉली में धान लेकर बिलासपुर अनाजमंडी में आ रहा था। इसी दौरान साढौरा की ओर से तेज गति से आई स्कॉर्पियो ने उनकी ट्रॉली को टक्कर मार दी। इससे उसके भाई अमरपाल को गंभीर चोटें आई। हादसे में कार के चालक सबीक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कार में सवार दूसरे साथी अलफाक मोहम्मद को गंभीर चोटें आईं। कार में दो बैल लदे थे। हादसे में एक की मौत हो गई। बाद में पुलिस ने दूसरे बैल को साढौरा स्थित गोशाला में भेज दिया। पुलिस ने सूचना पाकर मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी। घायलों को पीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed