फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   One day's salary will be deducted for the officers who do not attend the meeting, orders to sack BI

बैठक में नहीं आने वाले अफसरों का कटेगा एक दिन का वेतन, बीआई को बर्खास्त करने के आदेश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jul 2022 03:00 AM IST
विज्ञापन
One day's salary will be deducted for the officers who do not attend the meeting, orders to sack BI
कष्ट निवारण समिति की बैठक में लोगों की शिकायतें सुनते मंत्री डॉ. कमल गुप्ता। - फोटो : Yamuna Nagar
यमुनानगर। जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति में भाग लेने पहुंचे शहरी स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता उस वक्त खासे खफा नजर आए जब उन्हें मालूम हुआ कि इस बैठक से कई अधिकारी बिना बताए अनुपस्थित हैं। इस पर उन्होंने ऐसे अफसरों को नोटिस जारी कर उनका एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए हैं। इतना ही नहीं एक मामले में उन्होंने बिल्डिंग इंस्पेक्टर (बीआई) को बर्खास्त करने को कहा है। आरोप है कि नगर निगम के बिल्डिंग इंस्पेक्टर ने डेवलपमेंट चार्ज लेने के बावजूद एक प्लॉट को अवैध कॉलोनी में दिखा दिया।
विज्ञापन

इस पर नाराज मंत्री ने यह तक कह दिया कि नगर निगम के तत्कालीन बीआई यदि सेवानिवृत्त हो गए हैं तो उनकी पेंशन रोक दी जाए। इसके अलावा इस बैठक में 16 में से नौ परिवाद का निपटारा किया व सात को आगामी बैठक के लिए लंबित रखा।
विज्ञापन

भगवती कॉलोनी कांसापुर रोड निवासी पूर्ण चंद शर्मा ने शिकायत दी थी कि उसने 1991 व 1992 में गोबिंदपुरी कॉलोनी में दो प्लॉट खरीदे थे। 2020 में उसे बताया गया कि प्लॉटों को वैध कराने के लिए उसे 60 हजार रुपये डेवलपमेंट चार्ज जमा कराना होगा। 2021 में उसे पता चला कि रुपये लेकर भी उसके प्लॉटों को अवैध दिखा गया है। अफसर उसकी सुनते नहीं। नगर निगम के कार्यकारी अभियंता रवि ओबरॉय ने अपनी रिपोर्ट देते हुए मंत्री को बताया कि एनडीसी पोर्टल पर पूर्ण चंद के प्लॉटों की आईडी अवैध दिखाई जा रही है। तत्कालीन बिल्डिंग इंस्पेक्टर दिनेश गर्ग ने उनसे 60 हजार रुपये किस आधार पर जमा कराए उसका रिकॉर्ड कार्यालय में नहीं है। यह सुनकर मंत्री हैरान रह गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

30 हजार रुपये लेकर नहीं दिया कनेक्शन
गांव कलावड़ के रामपाल ने मंत्री को बताया कि उसने 24 जुलाई 2013 को बिजली निगम के पास ट्यूबवेल कनेक्शन के लिए आवेदन किया था। 2016 में उससे 30 हजार रुपये कन्सेंट मनी जमा कराई गई थी। कनेक्शन नहीं मिलने पर फरवरी 2022 में उसने सीएम विंडो लगाई। जिस पर अधिकारियों ने दफ्तर बुलाकर उसे कहा कि आपके कनेक्शन की फाइल कहीं गुम हो गई है। अप्रैल 2022 में उससे 98649 रुपये ओर जमा करवा लिए, लेकिन कनेक्शन नहीं मिला। एक्सईएन ने बताया कि टेंडर के लिए एस्टीमेट मुख्यालय भेजा हुआ है। जल्द ही कनेक्शन जारी कर दिया जाएगा। मंत्री ने समिति के दो सदस्यों व एसडीएम को मामले की जांच का जिम्मा सौंपा।
सरपंच को रिकवरी का नोटिस
गांव गोलनी के ओम प्रकाश ने मंत्री को दी शिकायत में बताया कि गांव की निवर्तमान सरपंच ने अपने कार्यकाल में कुल 113 काम कराए। अधिकारियों ने अपनी रिपोर्ट में मंत्री को बताया कि गांव में आठ लाख 49 लाख रुपये के ऐसे काम हैं जो रिकॉर्ड में तो चढ़ा रखे हैं, लेकिन मौके पर नहीं पाए गए। सरपंच को रिकवरी के लिए नोटिस जारी कर रखा है।
रुपये लेकर नहीं किया कान का ऑपरेशन
जसवंत कॉलोनी की जुबेदा ने अपनी शिकायत में कहा कि वह अपने कान के इलाज के लिए शहर के एक निजी अस्पताल के डॉक्टर के पास गई थी। डॉक्टर ने 25 हजार रुपये लेकर कान का ऑपरेशन कर दिया परंतु उसे आराम नहीं हुआ। कान में दर्द होने पर वह सहारनपुर में अन्य डॉक्टर के पास चेकअप के लिए गई। डॉक्टर ने उसे बताया कि उसके कान का ऑपरेशन तो हुआ ही नहीं। सिविल सर्जन डॉ. मनजीत सिंह ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि बोर्ड का गठन करवा कर जांच की गई थी। कान का ऑपरेशन हुआ या नहीं यह पता नहीं चल पाया। इस पर मंत्री कमल गुप्ता ने मेडिकल कॉलेज से इसकी जांच कराने के आदेश दिए।

पुत्रवधू के ससुराल वालों पर होगी एफआईआर
बिलासपुर के वार्ड 12 के रामदासिया मोहल्ला की लाभो देवी ने मंत्री को दी शिकायत में कहा कि उसके छोटे बेटी की बहू उसके साथ झगड़ा करती है। अपने मायके वालों को बुलाकर उसे झूठे केस में फंसाने की धमकी देती है। पुलिस भी उसकी नहीं सुन रही। डीएसपी बिलासपुर आशीष चौधरी ने जांच के बाद बताया कि लाभो देवी की पुत्रवधू अब अपने मायके में रहती है। उसने लाभा देवी के बड़े बेटे के खिलाफ दुष्कर्म के प्रयास का केस भी दर्ज कराया था। जांच में वह झूठा पाया गया जिसे रद कर दिया है। मंत्री ने एसपी को पुत्रवधू के मायके वालों पर एफआईआर दर्ज करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed