फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   One contractor will get the contract of 150 shops of the fair

Yamuna Nagar News: एक ठेकेदार को मिलेगा मेले की 150 दुकानों का ठेका

Mon, 09 Sep 2024 04:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 09 Sep 2024 04:22 AM IST
विज्ञापन
One contractor will get the contract of 150 shops of the fair
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। क्षेत्र के प्रसिद्ध व ऐतिहासिक आठ दिवसीय जाहरवीर गोगा माड़ी मेले का आयोजन नगर पालिका की ओर से 17 से 24 सितंबर तक कराया जा रहा है। इसको लेकर इस बार नगर पालिका की ओर से पिछले वर्ष मेले में दुकानों की बोली को लेकर हुए विवाद के बाद किसी भी प्रकार के विवाद से बचने के लिए इस बार ठेकेदार के माध्यम से मेले में अस्थाई तौर पर दुकानें लगाई जाएंगी।
नगर पालिका अब तक मेले की 150 से अधिक दुकानों की खुली बोली करता था, लेकिन पिछले वर्ष खुली बोली के बाद विवाद होने के चलते इस बार नगर पालिका की ओर से मेले में ठेकेदार के माध्यम से मेले में अस्थाई दुकानें लगाए जाने की व्यवस्था की है। नगर पालिका सचिव गुलशन कुमार ने बताया कि इस बार मेले में नगरपालिका की ओर से सभी अस्थाई 150 दुकानों का ठेका ठेकेदार को दिया जाएगा।
विज्ञापन

नगर पालिका कार्यालय में 10 सितंबर को सुबह 11 बजे दुकानों की खुली बोली की जाएगी। कोई भी ठेेकेदार नौ सितंबर को शाम पांच बजे तक एक हजार रुपये की फीस व 50 हजार रुपये बोली की राशि जमा करवाकर बोली में भाग ले सकता है। उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष नगरपालिका की ओर से मेले में लगाई जाने वाली लगभग 150 अस्थाई दुकानों को बोली के माध्यम से दुकानदारों को दिया जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले वर्ष मेले के दौरान सीएम फ्लाइंग की टीम ने मामले को लेकर छापेमारी की तो नगरपालिका कर्मचारियों के होश उड़ गए। विवाद बढ़ा तो नपा के अधिकारियों ने इस बार किसी भी प्रकार के विवाद से बचने के लिए पूरे मेले की दुकानों का ठेका एक ही ठेकेदार को देने के लिए फरमान जारी किया। रादौर के लगभग 400 वर्ष पुराने मेले में पहली बार ऐसा होगा कि नगरपालिका की ओर से मेले की दुकानों का ठेका किसी ठेकेदार को दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed