फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   one arrested, police

बुड़िया थाने से फरार नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

Mon, 09 Sep 2019 11:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 09 Sep 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
one arrested, police
पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया बुड़िया थाना से फरार हुआ आरोपी बब्बू - फोटो : YAMUNA NAGAR
बुड़िया थाना से फरार हुए 13 वर्षीय लड़की के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी बाबूराम उर्फ बब्बू उर्फ़ पप्पू को दो माह बाद आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। थाने से फरार होने के बाद जिस मुंशी राकेश कुमार का पुलिस अधिकारियों ने सस्पेंड किया था। उसी मुंशी ने किशनपुरा माजरा से आरोपी को गिरफ्तार करवाया। आरोपी बब्बू गुरुग्राम के फिरोजपुर जिरका में हुई हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा में जमानत पर आया हुआ था। आरोपी पर आरोप था कि उसने बुड़िया क्षेत्र की 13 साल की लड़की से दुष्कर्म किया। 11 जुलाई को पुलिस ने लड़की के पिता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। रातभर हवालात में रहने के बाद 12 जुलाई की सुबह पुलिस कागजी कार्रवाई कर उसे कोर्ट में पेश करने की तैयारी कर रही थी। तभी आरोपी ने टायलेट करने का बहाना बनाया और थाने में बने शौचालय में गया। इसी दौरान मौका लगते ही वह दीवार फांदकर वहां से फरार हो गया। पुलिस ने मामले में लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मी राकेश को सस्पेंड कर दिया था। जबकि एसएचओ रामकुमार का लाइन हाजिर किया गया था। तभी से पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही थी।
विज्ञापन

घर में घुसकर 13 साल की लड़की से किया था दुष्कर्म : एक व्यक्ति ने बुड़िया पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 10 जुलाई की रात को करीब 12 बजे उनकी कॉलोनी का ही आरोपी बब्बू उनके घर में घुस आया। आरोप है कि इस दौरान आरोपी बब्बू ने उसकी 13 वर्षीय बड़ी लड़की को पकड़ लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। उसने उसे धमकी दी कि अगर उसने किसी को बताया तो वह उसे जान से मार देगा। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। उसकी बेटी ने यह आपबीती उन्हें बताई। उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने व्यक्ति की शिकायत पर आरोपी युवक बब्बू के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया था। 12 जुलाई को उसे कोर्ट में पेश किया जाना था, लेकिन इससे पहले वह फरार हो गया।
विज्ञापन

मर्डर केस में आठ साल की सजा काट कर बेल पर आया था आरोपी : गुरुग्राम के फिरोजपुर जिरका में करीब साढ़े नौ साल पहले एक युवक की हत्या कर दी गई थी। इस केस में आरोपी बब्बू समेत आठ लोगों पर हत्या का केस दर्ज किया गया था। इसके बाद बब्बू समेत आठों आरोपियों को कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई थी। जिसमें से आरोपी ने आठ साल की सजा जेल में काट ली। कुछ माह पहले ही आरोपी हाईकोर्ट से बेल पर जेल से बाहर आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed