{"_id":"359e9b8981ee19808a7844bbd16c7455","slug":"one-arrested-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईटीओ के साथ मारपीट व सरकारी काम में बाधा पहुंचाने पर एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईटीओ के साथ मारपीट व सरकारी काम में बाधा पहुंचाने पर एक गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूराे/यमुनानगर
Updated Fri, 19 Jun 2015 11:58 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
ईटीओ के साथ मारपीट करने व सरकारी काम में बाधा पहुंचाने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
ईटीओ आरके नैन ने शहर जगाधरी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि विष्णु गार्डन कॉलोनी निवासी जगजोत सिंह 18 जून को शाम पांच बजे उनके कार्यालय में आया। आरोपी ने आते ही किसी बात को लेकर उसके साथ बहस शुरू कर दी। उसने आरोपी को समझाने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी ने उनके साथ मारपीट कर सरकारी काम में बाधा पहुंचाई। कार्यालय के अन्य कर्मचारी जब मौके पर पहुंचे तो आरोपी मौके से फरार हो गया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया।